लाइव न्यूज़ :

यादवपुर विश्वविद्यालय में तृणमूल छात्र परिषद को झटका, वाम समर्थक छात्र संगठनों का कब्जा बरकरार

By भाषा | Updated: February 20, 2020 20:22 IST

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य संकाय में वोटों की गिनती हुई जहां तकनीकी कारण से मतगणना रोके जाने तक एसएफआई आगे चल रही थी। पहली बार यादवपुर विश्वविद्यालय में मुकाबले में उतरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इंजीनियरिंग संकाय में एसएफआई को तीसरे स्थान पर धकेलते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद चौथे स्थान पर रही।वामपंथी राजनीति का गढ़ माने जाने वाले विश्वविद्यालय में तीन साल बाद बुधवार को चुनाव हुआ था।

यादवपुर विश्वविद्यालय में वाम समर्थक छात्र संगठनों ने तीन में से दो संकायों में अपना कब्जा बरकरार रखा है। चुनाव के नतीजों की घोषणा बृहस्पतिवार को हुई।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य संकाय में वोटों की गिनती हुई जहां तकनीकी कारण से मतगणना रोके जाने तक एसएफआई आगे चल रही थी। पहली बार यादवपुर विश्वविद्यालय में मुकाबले में उतरी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इंजीनियरिंग संकाय में एसएफआई को तीसरे स्थान पर धकेलते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।

नतीजों की घोषणा के बाद अधिकारी ने बताया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद चौथे स्थान पर रही। एक और वाम समर्थक छात्र संगठन ‘वी द इंटिपेंडेंट’ (डब्ल्यूटीआई) ने सेंट्रल पैनल की सभी चार सीटों पर कब्जा जमाते हुए विज्ञान संकाय में अपना नियंत्रण कायम रखा।

हरेक सेंट्रल पैनल में अध्यक्ष का एक, महासचिव का एक तथा दो या तीन पद सहायक महासचिव के हैं। अधिकारी ने बताया कि कुछ तकनीकी कारणों से कला संकाय में मतों की गिनती रोक दी गयी और बाद में नतीजों की घोषणा की जाएगी। यहां पर भी एसएफआई आगे चल रही है।

वामपंथी राजनीति का गढ़ माने जाने वाले विश्वविद्यालय में तीन साल बाद बुधवार को चुनाव हुआ था। विश्वविद्यालय के अधिकारी ने बताया कि डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) ने इंजीनियरिंग संकाय में केंद्रीय पैनल की पांचों सीटों पर जीत हासिल की। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदममता बनर्जीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो