लाइव न्यूज़ :

राणे के ठाकरे स्मारक दौरे के बाद शिवसैनिकों द्वारा शुद्धिकरण करना गलत : फडणवीस

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:40 IST

Open in App

भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व शिवसैनिक और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बाल ठाकरे स्मारक का दौरा करने के बाद कुछ शिवसैनिकों द्वारा स्मारक को धोये जाने की शुक्रवार को निंदा की। राणे ने 2005 में मतभेद के कारण शिवसेना छोड़ दी थी। उन्होंने बृहस्पतिवार को मुंबई के शिवाजी पार्क इलाके में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के तहत स्मारक का दौरा किया जिसके बाद कुछ शिवसैनिकों ने उस स्थान की ‘गोमूत्र’ से धुलाई की और इसके ‘‘शुद्धिकरण’’ के लिए दूध से ‘अभिषेक’ किया। नागपुर हवाई अड्डे पर इस बारे में संवाददाताओं द्वारा पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ‘‘यह संकीर्ण मानसिकता का उदाहरण है। जिन शिव सैनिकों ने ऐसा किया उन्होंने शिवसेना को नहीं समझा है।’’ उन्होंने कहा कि शिवसेना महा विकास आघाडी में उन दलों के साथ सत्ता साझा कर रही है जिन्होंने इसके दिवंगत संस्थापक को जुलाई 2000 में कथित भड़काऊ संपादकीय को लेकर जेल भेजने का प्रयास किया था लेकिन मजिस्ट्रेट की अदालत ने इसे खारिज कर दिया। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप इस तरह के लोगों के साथ बैठ सकते हैं लेकिन जब कोई पुराना शिवसैनिक बाला साहब के स्मारक पर श्रद्धांजलि देने जाता है तो आपको लगता है कि स्मारक अपवित्र हो गया। यह गलत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?