लाइव न्यूज़ :

लद्दाख में 18,600 फुट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे ऊंची सड़क का उद्घाटन

By भाषा | Updated: August 31, 2021 18:31 IST

Open in App

लेह को पैंगोंग झील से जोड़ने वाली सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सड़क का उद्घाटन यहां मंगलवार को लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने किया, जिन्होंने कहा कि 18,600 फीट की ऊंचाई पर केला दर्रे से गुजरने वाला मार्ग दुनिया का सबसे ऊंचा वाहन चलाने योग्य मार्ग होगा। लोकसभा सदस्य ने कहा कि भारतीय सेना की 58 इंजीनियर रेजिमेंट द्वारा बनाई गई सड़क लेह (ज़िंगराल से तांगत्से) से केला दर्रे को पार कर, सुरम्य पैंगोंग झील तक 41 किलोमीटर की यात्रा को कम कर देगी। उन्होंने कहा, ‘‘जिस सड़क का आज उद्घाटन किया गया, वह 18,600 फुट की ऊंचाई पर आम जनता के लिए दुनिया की वाहन चलाने योग्य सबसे ऊंची सड़क होगी। अब तक, खारदुंगला दर्रा 18,380 फुट की ऊंचाई पर आम जनता के लिए वाहन चलाने योग्य दुनिया की सबसे ऊंची सड़क थी।’’उन्होंने कहा कि यह सड़क भविष्य में स्थानीय निवासियों, विशेष रूप से लद्दाख के लालोक क्षेत्र के लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ावा देने में एक प्रमुख भूमिका निभाएगी, क्योंकि इससे पर्यटन की सुविधा होगी। नामग्याल ने कहा, ‘‘इससे पर्यटक दुनिया की सबसे ऊंची वाहन चलाने योगय सड़क, दुर्लभ औषधीय पौधे, स्नो स्पोर्ट गतिविधियों में भाग लेने, खानाबदोश पशुओं, झीलों और अन्य आकर्षणों को देखने में सक्षम होंगे।’’18,600 फुट की ऊंचाई पर केला टॉप पर आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान, उन्होंने सड़क निर्माण के लिए भारतीय सेना, विशेष रूप से 58 इंजीनियर रेजिमेंट के समर्पण की सराहना की। उन्होंने सीमावर्ती बुनियादी ढांचे, विशेषकर सड़कों और पुलों के निर्माण के प्रति सरकार की गंभीरता पर भी प्रकाश डाला।सड़क का उद्घाटन, लेफ्टिनेंट जनरल पी जी के मेनन, जनरल ऑफिसर कमांडिंग 14वीं कॉर्प, ताशी नामग्याल याक्ज़ी और स्टैनज़िन चोस्पेल, कार्यकारी पार्षद,वेन लामा कोंचोक त्सेफेल, लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद (एलएएचडीसी), लेह के पार्षद एवं अन्य की उपस्थिति में किया गया।।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतलोकसभा में 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 करना ‘मजाक’?, शशि थरूर ने कहा-चीन की पीपुल्स कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस का ‘देसी’ संस्करण बनेगा सदन?

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज