लाइव न्यूज़ :

विश्व विश्व की पहली वैदिक घड़ी, जिसके समय बताने का तरीका है अदभुत, जानिए विशेषताएं

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: February 29, 2024 11:34 IST

काल गणना के केंद्र उज्जैन से अब दुनिया सही मुहूर्त को समझ सकेगी। 30 घंटे में दिन और रात दर्शाने वाली इस काल गणना घड़ी से देखे जाएंगे। पीएम मोदी आज एमपी में 17 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओ की सौगात देने जा रहे है. इसके साथ ही वैदिक घड़ी का लोकार्पण करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन में दुनियां की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण आजपीएम मोदी आज शाम करेंगे लोकार्पण,घड़ी के समय बताने का है सटीक तरीका

पीएम मोदी आज करेंगे वैदिक घड़ी का लोकार्पण

दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का लोकार्पण मध्य प्रदेश के उज्जैन में हो रहा है।  12 ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी लगाई गई है जो अपने आप में अद्भुत है। इस घड़ी में 30 घंटे में दिन और रात दर्शाने वाली काल गणना दिखाई देगी। साथ ही घड़ी से अब मुहूर्त भी देखे जाएंगे। इस घड़ी का लोकार्पण आज होने वाला है। यह अपने आप में अनूठी दुनिया की पहली वैदिक खड़ी है। दरअसल महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन काल गणना का बड़ा केंद्र रहा है। यही से कर्क रेखा होकर गुजरी है और मंगल ग्रह का जन्म भी उज्जैन में माना जाता है। विक्रम संवत की शुरुआत पूरी दुनिया में यहीं से हुई है। विक्रम संवत के नाम से कैलेंडर और मुहूर्त उज्जैन से ही संचालित होते हैं और अब दुनिया की पहली ऐसी वैदिक घड़ी यहां 80 फीट ऊंचे टावर पर लगाई गई है। जिससे मुहूर्त देख जाएंगे।

 घड़ी की विशेषता

 यह एक सूर्य उदय से दूसरे सूर्य उदय के बीच 30 घंटे का समय दिखाएगी।

 भारतीय स्टैंडर्ड टाइम के मुताबिक 60 मिनट नहीं बल्कि 48 मिनट का 1 घंटा है ।

 वैदिक समय के साथ अलग-अलग मुहूर्त भी दिखाई देंगे।

 एक मुहूर्त अंग्रेजी समय के 48 मिनट के समान है। इस तरह से एक दिन को 30 मुहूर्त में बांटा गया है।

  हर मुहूर्त में 30 काल होते हैं। एक काल 96 सेकंड के बराबर है।

 ये एस्ट्रोलॉजी को समझने के लिए काम आता है।

 एक काष्टा यानी 3200 मिली सेकंड होता है। ये सेकंड से ज्यादा सटीक माना जाता है।

घड़ी को पुराने काल गणना के आधार पर डिजाइन किया गया है।

 खास यह भी है की वैदिक गणित वाली घड़ी मोबाइल ऐप से भी ऑपरेट हो सकेगी।

 80 फीट ऊंचे वॉच टावर पर लगाने के लिए करीब डेढ़ सौ फीट ऊंची क्रेन के जरिए से घड़ी को स्थापित किया गया है। 

 वैदिक घड़ी के एप्लीकेशन में विक्रम पंचांग भी शामिल होगा जो सूर्योदय से सूर्यास्त की जानकारी के साथ ग्रह योग, चंद्र स्थिति,नक्षत्र, चौघड़िया, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण की जानकारी देगा। 

टॅग्स :भारतMadhya Pradeshउज्जैनमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील