लाइव न्यूज़ :

प्रचंड जीत पर दुनिया भर के नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई

By भाषा | Updated: May 25, 2019 00:21 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद उन्हें बधाई देने के लिए विश्व नेताओं को धन्यवाद दिया। मोदी को दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव में जीत के बाद देश-विदेश से लगातार बधाई संदेश आ रहे हैं। मोदी को बधाई देने वालों में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना, सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड शामिल हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि मोदी को बधाई देते हुए सिरीसेना ने दोनों पड़ोसी देशों के प्रगाढ़ संबंधों का उल्लेख करते हुए संबंधों को और गहरा करने की अपनी इच्छा जतायी। बयान में कहा गया कि मोदी ने उन्हें धन्यवाद दिया और दोनों देशों और क्षेत्र के लोगों के लाभ के लिए अधिक नजदीकी से काम करने की अपनी इच्छा जतायी।

मोदी ने सऊदी अरब के शाह को भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। मोदी ने भारत और सऊदी अरब के द्विपक्षीय संबंधों के लिए उनके मार्गदर्शन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। मोदी ने कई ट्वीट करके कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों, इंडोनशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो, नाइजीरिया के राष्ट्रपति एम बुहारी तथा अन्य नेताओं को धन्यवाद दिया।

मोदी ने वैश्विक नेताओं को अपने संदेश में कहा कि वह इन देशों के साथ निकट रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के प्रति आशान्वित हैं। उन्होंने ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं भारत और ब्रिटेन के बीच आने वाले वर्षों में रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने को प्रतिबद्ध हूं।’’ में ने कहा है कि सात जून को कंजर्वेटिव नेता का पद छोड़ देंगी जिससे एक नया प्रधानमंत्री पर निर्णय के लिए मुकाबले का मार्ग प्रशस्त हो सके।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमेरिकासऊदी अरबश्रीलंका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज