लाइव न्यूज़ :

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2019: स्वस्थ आंत के लिए खाएं ये चीजें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2019 09:35 IST

World Health Day 2019: 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस है, हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे खाने से सिर्फ आपकी आंतों ही नहीं बल्कि पूरा शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Open in App

World Health Day 2019: यह एक जाना माना तथ्य है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए आंत का स्वस्थ रहना जरुरी है। आंत का स्वास्थ्य शरीर के कई चीजों से जुड़ा हुआ है, जिसमें इम्यून सिस्टम, मानसिक स्वास्थ्य, कैंसर, वजन और त्वचा की स्थिति शामिल हैं। 

7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस है, हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे खाने से सिर्फ आपकी आंतों ही नहीं बल्कि पूरा शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

केला: केला कब्ज से राहत देता है। केले में पाए जाने वाले फाइबर से पाचन क्रिया सही रखते हैं. पाचन क्रिया सही रहने से तमाम बीमारियों के खतरे से निजात मिलता है।

ब्लूबेरी: ब्लूबेरी में भरपूर एंथोसायनिन पाया जाता है। इसमें मौजूद विटामिन K और फाइबर इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है और आंत के बैक्टेरिया को भी मजबूत करता है जो स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है। यह आंतो में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया को ताकत देता है।

बीन्स: बीन्स में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जिससे इम्यून सिस्टम बेहतर होता है. ये कोशिकाओं की क्षति को ठीक करके नई कोशिकाओं को बनाने में मदद भी करता है। यह पाचन संबंधी समस्याएं, गैस, कब्ज और मरोड़ की परेशानी को कम करता है।

दही: अध्ययनों के  मुताबिक सादे और प्राकृतिक दही का सेवन करने से  आंतों में रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं तथी माइक्रोबायोटा का कार्य और संरचना बढ़ जाता है।  एक अध्ययन से पता चला है कि जो लोग दही खाते हैं, उनकी आंतों में लैक्टोबैसिलस की मात्रा बढ़ जाती है जो आतों के लिए फायदेमंद है।

लहसुन: लहसुन आंतो में मौजूद फायदेमंद बैक्टीरिया के निर्माण में मदद करता है और गैस की समस्या से मुक्ती दिलाता है। ऐसा कहा जाता है कि कच्चे लहसुन में और भी अधिक गुण होते हैं।

टॅग्स :विश्व स्वास्थ्य दिवसहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र