लाइव न्यूज़ :

Chandrayaan-3 पर टिकी दुनिया की नजरें, इतने मिलियन दर्शकों ने लाइव मिशन को देखकर तोड़ा रिकॉर्ड

By अंजली चौहान | Updated: August 23, 2023 20:45 IST

चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला एकमात्र देश बना दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइसरो ने आज इतिहास रच दिया है। चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर सफलतापूर्वक उतर गया है इस मौके पर भारत के साथ पूरे विश्व की नजरें मिशन पर टिकी हुई है

Chandrayaan-3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन चंद्रयान-3 पर पूरे विश्व की नजरें टिकी हुई है। अब से बस कुछ देर में विक्रम लैंडर चांद की सतह पर लैंड करने वाला है।

इससे पहले इसके लाइव वीडियो को अब तक अरबों लोग देख चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक मिशन मून की लाइव स्ट्रीम ने स्पेनिश स्ट्रीमर इबाई के 3.4 मिलियन दर्शकों के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं, इस समय इसरो के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर  36 लाख से ज्यादा लोग देख रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, चंद्रयान-3 की गतिविधियों और उसकी सॉफ्ट लैंडिंग को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और टीवी चैनलों पर लाइवस्ट्रीम किया गया है।

चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) जिसमें लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) शामिल है जो कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास उतरने में सफल रहा। आज का दिन पूरे भारत देश के हर नागरिक के लिए गौरवभरा है। 

दर्शकों ने लाइव अन्य-अन्य प्लेटफॉर्म से चंद्रयान-3 को देखकर एक विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। 3.4 मिलियन लोगों ने एक समय में इस मिशन को देखकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। 

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग देखने के लिए आप सीधा प्रसारण इसरो वेबकास्ट लाइव टेलीकास्ट लिंक https://www.isro.gov.in/LIVE_telecast_of_Soft_landing.html पर किया गया। इसके अलावा, https://www.isro.gov.in/ और  इसरो का आधिकारिक यूट्यूब चैनल https://www.youtube.com/channel/UCw5hEVOTfz_AfzsNFWyNlNg?reload=9  पर किया गया जहां लाखों लोगों ने इसे देखा।  इसके अलावा,  इसरो फेसबुक चैनल https://www.facebook.com/ISRO/ के जरिए भी दर्शकों ने इसे देखा। 

बता दें कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से भारत अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन गया।

साथ ही, भारत पृथ्वी के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह के अज्ञात दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। अगर मिशन सफल रहा, तो विक्रम लैंडर और रोवर एक चंद्र दिवस तक जीवित रहेंगे, जो पृथ्वी पर 14 दिनों के बराबर है।

टॅग्स :चंद्रयान-3चंद्रयानभारतइसरोचंद्रमा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील