लाइव न्यूज़ :

Women's Reservation Bill 2023: संसद में बॉब कट और लिपस्टिक पाउडर वाली महिलाएं आ जाएंगी, राजद महासचिव सिद्दीकी का महिला आरक्षण पर विवादित बयान, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: September 30, 2023 14:37 IST

Women's Reservation Bill 2023: राजद सांसद मनोज झा के ठाकुरों वाला विवादित बयान के बाद अब महासचिव व पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी का महिला आरक्षण पर विवादित बयान सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉब कट और लिपस्टिक वाली महिलाएं अब आगे आ जाएंगी। मुजफ्फरपुर में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अगर देना है तो पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा महिलाओं को आरक्षण दें।

Women's Reservation Bill 2023: बिहार की राजनीति में एक के बाद एक विवादित बयान देना का सिलसिला शुरू हो गया है। राजद सांसद मनोज झा के ठाकुरों वाला विवादित बयान के बाद अब राजद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी का महिला आरक्षण पर विवादित बयान सामने आया है।

मुजफ्फरपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि बॉब कट और लिपस्टिक वाली महिलाएं अब आगे आ जाएंगी। बताया जाता है कि अब्दुल बारी सिद्दीकी मुजफ्फरपुर में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने पिछड़ी और अत्यंत पिछड़ी महिलाओं को भी आरक्षण देने की मांग की।

इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगर संसद में बॉब कट और लिपस्टिक पाउडर वाली महिलाएं आ जाएंगी तो आपकी महिलाओं को कुछ हुकूक नहीं मिलेंगे। उन्होंने कहा कि अगर देना है तो पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा महिलाओं को आरक्षण दें। अत्यंत पिछड़ा का भी कोटा तय हो तो ठीक है। वरना पिछड़ी जाति की महिलाओं को कुछ नहीं मिलेगा।

सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं को टीवी और सोशल मीडिया से दूर रहने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि टीवी और सोशल मीडिया से दूरी बनाइए और कसम खाइए और कम से कम लोक सभा चुनाव तक इसे नहीं देखें। अब्दुल बारी सिद्दीकी के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है और भाजपा राजद पर हमलावर हो गई है। मामले में भाजपा के कई नेताओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है।

टॅग्स :महिला आरक्षणआरजेडीमनोज झालालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारतबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्यपाल के अभिभाषण से बनाई दूरी, जदयू ने कसा तंज, कहा- भाई तेजस्वी दिखे तो बताइए, वो कहां गायब हो गए?

भारतVIDEO: राजद विधायक भाई वीरेन्द्र पत्रकार के सवाल पर भड़के, कहा- ‘पगला गया है क्या?’

भारतलालू प्रसाद यादव की कथित निर्माणाधीन आलीशान हवेली पर भाजपा ने साधा निशाना, कहा- “लालू का समाजवाद लूट-खसोट से संपन्न एकमात्र परिवार का मॉडल है”

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की