लाइव न्यूज़ :

महिलाओं में भी बढ़ रहा है पॉर्न देखने का क्रेज, आकड़ें बताते हैं हकीकत

By मेघना वर्मा | Updated: January 17, 2018 15:17 IST

महिलाओं ने इन वेबसाइट पर ओरल यौन संबंध काफी सर्च किया है।

Open in App

आज के समय में भी अक्सर लोग यही सोचते हैं कि महिलाओं को पॉर्न देखने में दिलचस्पी नहीं होती है, लेकिन हाल ही में हुई एक रिसर्च आपकी सोच बदल सकती है। रिसर्च के अनुसार पिछले कुछ सालों में महिलाओं में पॉर्न देखने का क्रेज बढ़ गया है। भले ही आपको यह बात सुनकर हैरानी हो रही हो लेकिन सच यही है कि महिलाएं भी पॉर्न देखती हैं। अगर आप भी ऐसे शख्स हैं जिसे लगता है कि पॉर्न देखने वाली महिलाओं का कोई अस्तित्व नहीं है तो आपको थोड़ा अपडेट होने की जरूरत है क्योंकि समय बदल चुका है। पिछले साल 2017 में पॉर्न देखने वाली महिलाओं की संख्या में भरी इजाफा हुआ है। 

पॉर्नग्राफी वेबसाइट पॉर्न हब के मुताबिक, हालिया में की गई सबसे ज्यादा सर्च (करीब 24.7 बिलियन) में से 'पॉर्न फॉर वुमेन' सर्च किया गया। पिछले साल की तुलना में इस साल महिला यूजर्स की संख्या में करीब 359 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि सामान्य तौर पर लोगों की कुल संख्या में 1400 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

पॉर्नहब की प्रतिद्वंद्वी वेबसाइट हैमस्टर ने भी महिला यूजर्स की संख्या में 2.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। व्यूवरशिप में भारी बढ़ोत्तरी के साथ ही दक्षिण अफ्रीका में भी महिला यूजर्स की संख्या में 23 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। दूसरी तरफ सऊदी अरब में भी फीमेल व्यूवरशिप में 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। यही नहीं, सऊदी अरब की महिलाओं की व्यूवरशिप कुल व्यूवरशिप का 26 प्रतिशत है।

अरब और अफ्रीका के देशों की महिलाओं की पॉर्न देखने में दिलचस्पी बढ़ी है, वहीं चीनी और ऑस्ट्रेलियाई महिलाएं इसमें पीछे हैं। चीनी और ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं की व्यूवरशिप में 28 प्रतिशत और 17 प्रतिशत (क्रमश:) की गिरावट देखने को मिली है।भारत की बात करें तो यहां फीमेल व्यूवरशिप में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

एक सर्वे में खुलासा हुआ था कि महिलाओं ने ऐसी फिल्में भी सर्च की हैं जिसमें पुरुष उनके साथ ओरल यौन संबंध बना रहे हैं। महिलाएं सबसे ज्यादा 'कपल मेकिंग आउट' की वर्ड से पॉर्न सर्च करती हैं। इसके अलावा महिलाएं पुरुषों के गुप्तांग से संबंधित वीडियो को भी सर्च भी करती हैं।

टॅग्स :इंडियामहिला
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यरिसर्च: आम दिनों के मुकाबले पीरियड्स में शारीरक संबंध बनाने के होते हैं ये 7 फायदे

रिश्ते - नातेशारीरिक संबंध बनाने में हो रही है परेशानी तो पुरुष करें ये 5 योगासन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज