लाइव न्यूज़ :

वीडियो: चेहरे पर तिरंगा लगाई हुई महिला को स्वर्ण मंदिर में प्रवेश से रोका गया, एसजीपीसी के महासचिव ने पूरे विवाद पर दी ये सफाई

By आजाद खान | Updated: April 17, 2023 11:36 IST

मामले में एसजीपीसी के महासचिव ने सफाई भी दी है और कहा है कि अगर किसी अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया है तो हम क्षमा चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर स्वर्ण मंदिर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में यह दावा है कि चेहरे पर तिरंगा लगाई हुई महिला को मंदिर में जाने नहीं दिया गया है। इस पर एसजीपीसी के महासचिव ने सफाई भी दी है।

चंड़ीगढ़: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर एक महिला को स्वर्ण मंदिर में जाने के लिए रोका गया है। दावा है कि महिला ने अपने चेहरे पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज को लगा रखा था, इसलिए उसे मंदिर में जाने से रोका गया है। वीडियो में महिला के साथ एक पुरुष को मंदिर के अधिकारी के साथ इस मुद्दे पर तर्क करते हुए देखा गया है।

वीडियो के सामने आने के बाद इस मुद्दे पर एसजीपीसी के महासचिव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बयान जारी कर कहा है कि अगर किसी अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया है तो हम क्षमा चाहते हैं..। हालांकि जब से इस वीडियो को अपलोड किया गया है तब से इंटरनेट यूजर्स इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे है। 

क्या दिखा है वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि इस मुद्दे पर एक पुरुष कथित तौर पर स्वर्ण मंदिर के एक अधिकारी से तर्क कर रहा है। वीडियो में पुरुष को अधिकारी से यह पूछते हुए देखा गया है कि आप ने महिला को अंदर जाने क्यों नहीं दिया। इस पर अधिकारी ने कुछ जवाब दिया और फिर दोनों में बहस शुरू हो गई थी। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह भी देखा गया है कि महिला अधिकारी की बात सुनकर यह कह रही है कि बकवास बात तो बोल रहे हो आप....यह इंडिया नहीं है...। वीडियो में कथित तौर पर महिला के साथ जो पुरुष है उसके और अधिकारी के बीच यह भी तर्क होते हुए सुना गया है कि यह स्वर्ण मंदिर कहां है...इंडिया में है या नहीं है। 

एसजीपीसी के महासचिव की सफाई

इस पूरे विवाद पर एसजीपीसी के महासचिव गुरुचरण सिंह ग्रेवाल ने एक बयान जारी किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए ग्रेवाल ने कहा है कि "यह एक सिख धर्मस्थल है। हर धार्मिक स्थान की अपनी मर्यादा होती है... हम सभी का स्वागत करते हैं... अगर किसी अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया है तो हम क्षमा चाहते हैं... उसके चेहरे पर लगा झंडा हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं था क्योंकि उसमें अशोक चक्र नहीं था। यह एक राजनीतिक झंडा हो सकता था।" 

 

टॅग्स :Golden Templeपंजाबवायरल वीडियोभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप