लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक पर लिव-इन में रहने वाली महिला ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 17, 2022 15:56 IST

भाजपा विधायक गणेश नाइक के साथ लिव-इन में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायकने मार्च 2021 में उसे रिवॉल्वर दिखाकर धमकी दी क्योंकि उसने नाइक से अपने 15 साल के बेटे को स्वीकार किये जाने की मांग की

Open in App
ठळक मुद्देएक महिला ने ऐरोली के भाजपा विधायक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया हैमहिला दावा कर रही है वो नाइक के साथ कई वर्षों तक बतौर लिव-इन पार्टनर रह चुकी हैमहिला ने नवंबर 2006 में एक लड़के को जन्म दिया, जिसे वो नाइक का बेटा बता रही है

मुंबईभारतीय जनता पार्टी के ऐरोली से विधायक गणेश नाइक पर लिव-इन में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक गणेश नाइक ने उसे रिवाल्वर दिखाकर धमकाने की कोशिश की। महिला इस बात का दावा कर रही है वो नाइक के साथ कई वर्षों तक बतौर लिव-इन पार्टनर रह चुकी है।

पुलिस में दी गई शितायत में महिला ने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक नाइक ने मार्च 2021 में उसे रिवॉल्वर दिखाकर धमकी दी क्योंकि उसने नाइक से अपने 15 साल के बेटे को स्वीकार किये जाने की मांग की थी।

जानकारी के मुताबिक इस मामले में महिला की तहरीर पर सीबीडी बेलापुर पुलिस ने भाजपा विधायक गणेश नाइक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

तहरीर में दी गई शिकायत में 48 साल की महिला ने नाइक पर आरोप लगाया है कि वह मई 1993 में नाइक से एक क्लब में मिली, जहां पर वह काम किया करती थी। नाइक अक्सर उस क्लब में आते थे और धीरे-धीरे नाइक से उसकी दोस्ती हो गई। 

लंबी दोस्ती के बाद दोनों के बीच अंतरंग संबंध भी बन गये और जिसका नतीजा हुआ कि महिला ने एक लड़के को जन्म दिया। महिला का आरोप है कि नाइक ही कथिततौर पर उसके बेटे के पिता हैं, जबकि नाइक उसके बच्चे को अपनी पहचान देने से लगातार इनकार कर रहे हैं। 

पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि साल 2021 में विधायक गणेश नाइक ने उसे बेलापुर में लंच पर बुलाया। लंच के दौरान महिला ने गणेश नाइक के सामने फिर वही मांग दोहराई कि नाइक उस बच्चे को अपना नाम दें और उसे अपना बेटा घोषित करें। 

महिला ने कहा कि इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी नोकझोंक हुई और उस दौरान महिला ने नाइक से कहा कि उसका बेटा नाइक का कानूनी उत्तराधिकारी है, तो इस बात से नाराज नाइक ने कथित तौर पर गुस्से में अपना रिवॉल्वर निकाल लिया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। 

नाइक द्वारा दी गई धमकी के मामले में बात करते हुए महिला ने कहा, "नाइक ने रिवाल्वर मेरे सिर पर तानते हुए कहा कि मुझे परेशान करना बंद करो नहीं तो मैं तुम दोनों को गोली मार दूंगा"। 

साल 2021 के इस धमकी के संबंध में महिला ने बीते गुरुवार को नेरुल पुलिस और राज्य महिला आयोग को पत्र लिखकर भाजपा विधायक गणेश नाइक के खिलाफ यौन उत्पीड़न और असलहे से डराने-धमकाने के बाबत एक पत्र लिखकर सूचना दी थी।

उसके बाद पुलिस इस मामले में सक्रिय हुई और महिला की शिकायत के आधार पर सीबीडी बेलापुर पुलिस ने शनिवार को भाजपा विधायक गणेश नाइक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

टॅग्स :BJP MLAमहाराष्ट्रMaharashtraMaharashtra Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी