लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में हाथी के हमला करने से महिला की मौत

By भाषा | Updated: March 16, 2021 12:01 IST

Open in App

इरोड (तमिलनाडु) 16 मार्च जिले के कदम्बुर वन क्षेत्र में हाथी ने 48 वर्षीय एक महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वन अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि हादसा सोमवार की दोपहर में, उस समय हुआ जब कुंद्री गांव की नगरथीनम नामक महिला ‘सत्यमंगलम टाइगर रिज़र्व’ के वन क्षेत्र में लकड़ियां एकत्रित करने गई थी।

उन्होंने बताया कि महिला के शाम तक घर ना लौटने पर उसका पति और कुछ गांव वाले जंगल में उसे ढूंढने गए, तो उन्हें महिला का शव बरामद हुआ। उस पर चोटों के निशान थे।

उन्होंने तुरंत वन अधिकारियों को इसकी जानकरी दी, जिन्होंने मौके पर पहुंच जांच शुरू की।

इस सिलसिले में एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए