लाइव न्यूज़ :

महिला साइकिलिस्ट ने कोच पर ‘गलत आचरण’ का आरोप लगाया, साइ ने जांच समिति का गठन किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2022 09:34 IST

भारतीय खेल प्राधिकरण ने कहा कि उस स्लोवेनिया में शिविर के दौरान राष्ट्रीय टीम के कोच आरके शर्मा द्वारा देश की एक शीर्ष महिला साइकिलिस्ट मयूरी लुटे के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायत मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देमामला स्लोवेनिया में शिविर का है।यह शिविर 18-22 जून तक दिल्ली में होने वाली एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए है।भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और साइकिलिंग महासंघ ने जांच समिति का गठन किया।

नई दिल्ली: देश की एक शीर्ष साइकिलिस्ट मयूरी लुटे ने राष्ट्रीय टीम के कोच आरके शर्मा के खिलाफ ‘गलत आचरण’ का आरोप लगाया है जिसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) और साइकिलिंग महासंघ ने जांच समिति का गठन किया।

मयूरी की शिकायत पर साइ ने जांच के लिए सोमवार को समिति गठित की और भारतीय साइकिलिंग संघ (सीएफआई) इस मामले में अपने खिलाड़ी के साथ खड़ा है। 

साइ से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘साइ को स्लोवेनिया में शिविर के दौरान एक कोच द्वारा साइकिल खिलाड़ी के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायत मिली है। इस कोच की नियुक्ति सीएफआई की सिफारिश पर की गई थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ी की शिकायत के बाद उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साइ ने उसे तुरंत भारत बुला लिया और मामले की जांच के लिए एक समिति भी गठित की है। मामले को प्राथमिकता से निपटाया जा रहा है और जल्द ही इसे सुलझा लिया जाएगा।’’ यह शिविर 18-22 जून 2022 तक दिल्ली में होने वाली एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के लिए है।

सीएफआई ने कहा कि वह अपने खिलाड़ी का पूरा समर्थन कर रहा है। सीएफआई ने कहा,‘‘ सीएफआई शिकायतकर्ता के साथ खड़ा है। इस मामले से साइ को अवगत करा दिया गया है। हम साइ की समिति के फैसले का पूरा समर्थन करेंगे।’’

सीएफआई ने भी इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें उसके महासचिव मनिंदर पाल सिंह, केरल साइकिलिंग के अध्यक्ष एसएस सुदीश कुमार महाराष्ट्र साइकिलिंग टीम की मुख्य दीपाली निकम और सहायक सचिव वीएन सिंह शामिल है। भारतीय टीम के बाकी सभी खिलाड़ी, कोच आरके शर्मा के साथ 14 जून को लौटेंगे।

शर्मा 2014 से टीम के साथ जुड़े हुए हैं। पूर्व वायु सेना एचआर मैनेजर शर्मा पिछले आठ वर्षों से भारत के जूनियर और सीनियर साइकिलिंग कार्यक्रमों का हिस्सा रहे हैं।

(भाषा से इनपुट के साथ)

टॅग्स :खेलSports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?