लाइव न्यूज़ :

बीमारी के बावजूद करता रहूंगा काम: अनिल विज

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:03 IST

Open in App

ऑक्सीजन स्तर गिर जाने के बाद यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराये गये हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा कि वह ‘फाइलें’ निपटाते रहेंगे क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनकी बीमारी के चलते कोई काम रूके। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ काम करना मेरा जुनून है और मैं नहीं चाहता कि मेरी बीमारी की वजह से कोई काम रूके।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कुछ लोगों ने मेरा पी जी आई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान अपने दफ्तर की फाइलें को निपटाना ठीक नही लगा । मैं नहीं चाहता कि मेरी बीमारी की वजह से कोई भी काम रुके । फाइलें चलती है तो सरकार चलती है, फाइलों के रुक जाने से सरकार के कार्य पर फर्क पड़ता है । ’’ पिछले साल कोविड-19 से संक्रमित हुए विज ने कहा, ‘‘ कोरोना के बाद जब मै 24 घंटे ऑक्सीजन सपोर्ट पर था तब भी मैंने लगभग एक महीने अपने चंडीगढ़ कार्यालय में ऑक्सीजन का सिलेंडर लगाकर फाइलों को निकाला और दफ्तर के सारे काम किये । पीजीआई के डॉक्टर दिनरात मेहनत कर रहे हैं मैं जल्दी ठीक हो जाऊंगा ।’’ एक सरकारी बयान के अनुसार मंत्री के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है और उनके कुछ परीक्षण कराये गये जिनके आधार पर डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। शुक्रवार को विज जब अंबाला में अपने घर पर थे तब उनका ऑक्सीजन स्तर अचानक गिर गया था । डॉक्टरों ने उन्हें पूर्ण आराम की सलाह दी थी । उन्हें रविवार को पीजीआईएमईआर में भर्ती कराया गया। छठी बार विधायक बने विज स्वास्थ्य के चलते पहली बार राज्य विधानसभा के सत्र में शामिल नहीं हो सके। सत्र का मंगलवार को समापन हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं उपासना यादव? वो महिला पुलिस अफसर जिसने हरियाणा के मंत्री अनिल विज को दिया जवाब, देखें दोनों के बीच हुई तीखी बहस का VIDEO

भारतHaryana minister Anil Vij: 8 पेज में जवाब?, अनिल विज ने कहा-अगर आपको किसी और चीज की भी जरूरत होगी तो जवाब दूंगा...

भारतHaryana: अनिल विज ने सीएम नायब सिंह सैनी के खिलाफ ऐसा क्या कहा कि भाजपा ने भेजा कारण बताओ नोटिस, 3 दिनों के भीतर मांगा जवाब

भारतHaryana minister Anil Vij: 3 दिन में जवाब दीजिए?, मंत्री अनिल विज को कारण बताओ नोटिस, जानें कारण

भारत'तुम मुझे कानून सिखाओगे..' FIR दर्ज न करने पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने SHO को फटकार लगाकर निलंबित करने का दिया आदेश, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील