लाइव न्यूज़ :

बिहार: सीएम नीतीश को निशाने पर लेते हुए तेजस्वी ने कहा- भाजपा और आरएसएस से जुड़ी ताकतों से लड़ते रहेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: April 25, 2022 19:30 IST

विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वह भाजपा और आरएसएस से जुड़ी ताकतों से लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजद ने कभी आरएसएस, भाजपा और उनके सहयोगियों से कभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष समझौता नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी ने कहा- राजद ने कभी आरएसएस, भाजपा और उनके सहयोगियों से समझौता नहीं कियासीएम को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा- हम छोटे लाभ और सुविधा की विचारधारा पर राय नहीं बनाते

पटना: बिहार की राजधानी पटना में राजद के द्वारा आयोजित किए गए दावत-ए-इफ्तार में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शिरकत किए जाने पर सियासत गर्मा गई है। सियासी हलकों में जारी तरह-तरह की अटकलों के बीच आज नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वह भाजपा और आरएसएस से जुड़ी ताकतों से लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राजद ने कभी आरएसएस, भाजपा और उनके सहयोगियों से कभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष समझौता नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि हम छोटे लाभ और सुविधा की विचारधारा पर राय नहीं बनाते हैं। हम अधिकनायकवादी और गैर-संवैधानिक ताकतों से लड़े हैं और लड़ते रहेंगे, जो भाजपा, आरएसएस और एनडीए के काडर से जुड़े हैं। इसलिए विचारधारा में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी इफ्तार और मकर संक्रांति (दही चूड़ा) पार्टी दो दशक से अधिक समय से करती आ रही है। हम हमेशा आम लोगों के साथ ही सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं को बुलाते रहे हैं। यह पूरी तरह से परंपरा से जुड़ा हुआ कार्यक्रम है। इससे किसी को केवल शांति, भाईचारे और सद्भाव का संदेश निकालना चाहिए। 

विपक्ष के नेता ने कहा कि हमने शुरुआत से साफ कर दिया है कि किसी भी राजनीतिक मोड़ की कल्पना करना इस अवसर की पवित्रता को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि केवल उनके दल ने कभी भी अपनी विचारधारा और सिद्धांत से समझौता नहीं किया है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीBJPआरएसएसनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा