लाइव न्यूज़ :

‘जहाज पहले’ दृष्टिकोण का पालन करेंगे: नौसेना प्रमुख

By भाषा | Updated: December 3, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने स्वदेशीकरण पर विशेष ध्यान दिए जाने का उल्लेख करते हुए शुक्रवार को कहा कि पिछले सात वर्षों में भारतीय नौसेना में शामिल किए गए सभी 28 जहाजों और पनडुब्बियों को देश में बनाया गया है।

चार दिसंबर को नौसेना दिवस से पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एडमिरल कुमार ने कहा कि 39 जहाज और पनडुब्बियां वर्तमान में निर्माणाधीन हैं, जिनमें से 37 भारतीय शिपयार्ड में बनाई जा रही हैं।

प्राथमिकताओं के बारे में पूछे जाने पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि ध्यान ‘‘जहाज पहले’’ दृष्टिकोण पर होगा ताकि परिचालन इकाइयों और उन्हें चलाने वाले कर्मियों को सशक्त बनाया जा सके। एडमिरल कुमार ने कहा, ‘‘मेरा उद्देश्य बिना किसी व्यापक बदलाव किए पूर्व से मिली विरासत को मजबूत करना, समुद्र में अपना काम बेहतर तरीके से करने के लिए मजबूत तकनीक की तलाश करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा ध्यान सबसे पहले जहाजों पर होगा ताकि परिचालन इकाइयां और उन्हें चलाने वाले कर्मियों को सशक्त, सक्षम बनाया जा सके और पूरी तरह से सहयोग मिले।’’ नौसेना की 170 पोत वाले बल बनने की योजना के बारे में पूछे जाने पर एडमिरल कुमार ने कहा कि सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) द्वारा तैयार की जा रही एकीकृत योजना के मद्देनजर नौसेना की समुद्री क्षमता परिप्रेक्ष्य योजना में कुछ बदलावों पर विचार किया जा रहा है।

एडमिरल कुमार ने प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) के पद के सृजन और डीएमए की स्थापना को शीर्ष रक्षा क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण सुधार बताया। निर्माणाधीन जहाजों और पनडुब्बियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इनमें विमानवाहक पोत विक्रांत, पी-15बी श्रेणी के विध्वंसक, पी17ए श्रेणी के पोत और स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बियां शामिल हैं। लगभग 23,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत पहले ही दो समुद्री परीक्षण पूरे कर चुका है और इसे अगले साल अगस्त तक नौसेना में शामिल किया जाना है।

नौसेना प्रमुख ने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना और कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा एक विमानवाहक पोत का स्वदेशी डिजाइन और निर्माण 76 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ ‘आत्मनिर्भता’ का एक शानदार उदाहरण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?