लाइव न्यूज़ :

सामग्री पर रोक वाले सरकार के अनुरोध पर खुलकर एवं रचनात्मक रूप से कार्य करेंगे: ट्विटर

By भाषा | Updated: April 30, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल कोविड-19 संकट से निपटने संबंधी कई आलोचनात्मक ट्वीट पर रोक लगाने के कुछ दिन बाद ट्विटर ने कहा है कि वह सामग्री पर रोक लगाने से जुड़े सरकार के और भी अनुरोध पर विचार करेंगे और ''खुलकर एवं रचनात्मक रूप'' से इस पर कार्य करेंगे।

ट्विटर ने बृहस्पतिवार को एक ब्लॉग में कहा, '' हमने खाताधारकों को उनके खाते से जुड़े ईमेल पर संदेश भेजकर सीधे सूचित किया है ताकि वे इसे लेकर सतर्क रहें कि हमें संबंधित खाते को लेकर कानूनी आदेश प्राप्त हुए हैं।''

इस सोशल मीडिया मंच को पिछले कुछ महीनों में भारत की तरफ से ऐसी सामग्री पर रोक लगाने संबंधी अनुरोध प्राप्त हुए हैं जिन्हें सरकार ने गलत सूचना करार दिया था। इस तरह की सामग्री किसान आंदोलन और कोविड-19 महामारी से संबंधित थी।

ट्विटर ने कहा, '' अगर हमें भारत सरकार द्वारा सामग्री पर रोक लगाने संबंधी और अधिक अनुरोध प्राप्त होते हैं तो उस सूरत में हम एक संकट के दौरान सार्वजनिक बातचीत को मंच देने की अपनी व्यापक प्रतिबद्धता के आधार पर खुलकर एवं रचनात्मक रूप से इस पर कार्य करेंगे।''

कुछ दिन पहले ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया मंचों ने सरकार के कहने पर करीब 100 पोस्ट और यूआरएल हटाए थे, जिनको सरकार ने वर्तमान चिकित्सा संकट से निपटने में बाधा उत्पन्न करने वाला अथवा महामारी को लेकर फर्जी खबरें फैलाने वाला करार दिया था।

ट्विटर ने ब्लॉग में कहा कि वह कोविड महामारी से संबंधित जन सेवा पहल के साथ विभिन्न सरकारी विभागों का सहयोग करना जारी रखेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे