लाइव न्यूज़ :

सभी दल सहमत होंगे तो जाति आधारित जनगणना स्वीकार करेंगे: ममता

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:39 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि अगर सभी राजनीतिक दल आम सहमति पर पहुंच जाते हैं तो वह राष्ट्रव्यापी जाति आधारित जनगणना को स्वीकार करेंगी। बनर्जी का यह बयान उस समय आया है जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 10 दलों के प्रतिनिधिमंडल ने जाति आधारित जनगणना पर जोर देने के लिए नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। बनर्जी ने कहा, ‘‘जब चर्चा होगी और अगर आम सहमति बन जाती है, तो मुझे इसे स्वीकार करने में कोई समस्या नहीं होगी। अगर सभी राजनीतिक दल और राज्य आम सहमति पर पहुंचते हैं तो मैं नहीं लडूंगी। राजनीतिक दलों, मुख्यमंत्रियों और केंद्र सरकार को आम सहमति पर पहुंचने दें।’’ उन्होंने इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ कहने से इनकार करते हुए कहा कि एक राज्य से दूसरे राज्य में भावनाएं अलग-अलग होती हैं। बनर्जी ने कहा, ‘‘नीतीश जी ने इस मुद्दे पर अपने सवाल रखे हैं। देखते हैं कि इस पर दूसरे लोग क्या प्रतिक्रिया देते हैं।’’ बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न जातियों के आंकड़े विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार करने में मदद करेंगे क्योंकि उनमें से कई को अब तक उनकी वास्तविक आबादी के अनुरूप लाभ नहीं मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज