लाइव न्यूज़ :

अभिनव प्रयोग के तहत बांदीपुर, नागरहोल टाइगर रिजर्व में वन्यजीव प्रेमियों को मिलेगा बीमा कवरेज

By अनुभा जैन | Updated: January 1, 2024 14:24 IST

कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित बांदीपुर और नागरहोल टाइगर रिजर्व भारत में वन्यजीवों के लिए शीर्ष स्थलों में से एक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबांदीपुर रिजर्व में सालाना 1.5 लाख पर्यटक आते हैं और नागरहोल रिजर्व में 1.25 लाख वन्यजीव है बेंगलुरु का बांदीपुर और नागरहोल टाइगर रिजर्व में शीर्ष स्थलों मे से एक है इन दो बड़े स्थलों ने आने वाले पर्यटकों को बीमा सुरक्षा प्रदान करने जा रहा है

बेंगलुरु का बांदीपुर और नागरहोल टाइगर रिजर्व भारत में वन्यजीवों के लिए शीर्ष स्थलों में से एक हैं। बांदीपुर रिजर्व में सालाना 1.4 से 1.5 लाख पर्यटक आते हैं और नागरहोल रिजर्व में 1.25 लाख वन्यजीव प्रेमी आते हैं।

एक नई योजना के तहत, बांदीपुर और नागराहोल टाइगर रिजर्व ने सफारी पर जाने वाले लोगों को बीमा सुरक्षा कवरेज प्रदान करने की पहल की है। रिजर्व ने 1 करोड़ रुपये की बीमा पॉलिसियां ली हैं जिसमें पर्यटकों के जोखिम को कवर करने के लिए 5 लाख रु. प्रति पर्यटक बीमा राशि शामिल है।

जैसे ही पर्यटक टिकट खरीदेंगे, उनका बीमा हो जाएगा। प्रत्येक पर्यटक से अतिरिक्त 10 रुपये बीमा के लिए शुल्क लिया जाएगा और यह टिकट में शामिल होगा।

बांदीपुर क्षेत्र निदेशक और वन संरक्षक डॉ. रमेश कुमार पी. ने कहा, "बांदीपुर बाघ अभयारण्य में आने वाले पर्यटकों के सामने आने वाले किसी भी जोखिम और अप्रिय घटनाओं के लिए हमने 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि दी है।

यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि पॉलिसियों को सार्वजनिक दायित्व गैर-औद्योगिक पॉलिसी श्रेणी के अंतर्गत लिया जाता है। बांदीपुर टाइगर रिजर्व ने 80 हजार रुपये की सालाना प्रीमियम राशि का भुगतान करके पॉलिसी ली है। जबकि, नागरहोल टाइगर रिजर्व ने 70 हजार रुपये के सालाना प्रीमियम का भुगतान करके यह पॉलिसी खरीदी है।

सी. हर्षकुमार, डीसीएफ और निदेशक नागरहोल रिजर्व ने कहा है कि नागरहोल रिजर्व में एक बस में सफारी की लागत रु 610 सभी एडल्ट और 310 रुपये प्रति बच्चों के लिए होगा। वहीं, बांदीपुर में एक बस में सफारी का खर्च 650 सभी एडल्ट के लिए है और 350 रुपये हर बच्चों के लिए होता है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो