लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की सभाओं के चलते बंगाल में तत्काल नहीं रोका चुनाव प्रचार, विपक्षियों ने उठाए सवाल

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 16, 2019 08:11 IST

Lok Sabha Elections 2019: वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, ''अगर बंगाल में स्थिति इतनी ही खराब है तो चुनाव प्रचार रोक दिया जाना चाहिए. चुनाव आयोग कल तक का इंतजार क्यों कर रहा है? क्या इसलिए ऐसा किया जा रहा है कि कल (गुरुवार) प्रधानमंत्री की रैलियां होनी हैं?''

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग ने फैसला किया कि गुरुवार रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर कोई चुनाव प्रचार नहीं होगा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसे लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन बताया।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोडशो के दौरान भड़की हिंसा की पृष्ठभूमि में चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 16 मई की रात को ही चुनाव प्रचार रोकने का फैसला किया है। आयोग के इस फैसले पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसे लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन बताया। उन्होंने कहा कि आयोग ने प्रक्रिया का पालन नहीं करते हुए सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को रैलियों की इजाजत दी। पार्टी ने कहा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गुरुवार को प्रस्तावित सभाओं के चलते ही तो चुनाव आयोग ने प्रचार पर यह पाबंदी नहीं लगाई है। उल्लेखनीय है कि मोदी की 16 मई को पश्चिम बंगाल के दमदम और लक्ष्मीकांतपुर लोकसभा क्षेत्र में दो रैली प्रस्तावित हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, ''अगर बंगाल में स्थिति इतनी ही खराब है तो चुनाव प्रचार रोक दिया जाना चाहिए. चुनाव आयोग कल तक का इंतजार क्यों कर रहा है? क्या इसलिए ऐसा किया जा रहा है कि कल (गुरुवार) प्रधानमंत्री की रैलियां होनी हैं?'' उन्होंने पूछा, ''क्या यह अप्रत्याशित नहीं है कि चुनाव आयोग यह दावा कर रहा है कि पश्चिम बंगाल में यह अप्रत्याशित परिस्थिति है, लेकिन वह फिर भी प्रधानमंत्री की चुनावी सभाएं संपन्न होने की प्रतीक्षा कर रहा है?''

आयोग का फैसला समझ से परे

माकपा महासचिव येचुरी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘एक दिन पहले प्रचार अभियान को रोकने का चुनाव आयोग का फैसला समझ से परे है। आयोग से अव्वल तो यह अपेक्षित था कि भाजपा और टीएमसी के अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाती। इनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गयी?’’

बीजेपी ने भी उठाए आयोग पर सवाल

पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि ममता बनर्जी राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा का आरोप भाजपा पर लगा रही हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव के 6 चरण हो चुके हैं और हर चरण में सिर्फ प. बंगाल में ही हिंसा क्यों हो रही है। उन्होंने चुनाव के दौरान गुंडागर्दी ना रोक पाने पर चुनाव आयोग पर आरोप लगाए।

गौरतलब है कि कोलकाता में अमित शाह के रोडशो के दौरान हुई हिंसा के कारण चुनाव आयोग ने फैसला किया कि गुरुवार रात 10 बजे के बाद पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर कोई चुनाव प्रचार नहीं होगा। पहले चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम 5 बजे खत्म किया जाना था।

समाचार एजेंसी पाटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :लोकसभा चुनावकोलकातापश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019चुनाव आयोगअमित शाहनरेंद्र मोदीममता बनर्जीडम डम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो