लाइव न्यूज़ :

अरविंद केजरीवाल क्यों पंजाब सीएम भगवंत मान को रखते हैं साथ? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताई ये वजह

By अंजली चौहान | Updated: June 15, 2023 11:02 IST

सीतारमण ने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल ने 2015 में 1,000 मुहल्ला क्लीनिक बनाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक केवल 520 ही तैयार हो पाए हैं और उनमें से 300 से अधिक अभी भी पोर्टा केबिन से काम कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि देश की यात्रा करने के लिए केजरीवाल सीएम मान को अपने साथ रखते हैंनिर्मला सीतारमण ने केजरीवाल पर दिल्ली की जनता के लिए काम न करने का आरोप लगाया है

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता निर्मला सीतारमण ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल अपने समकक्ष पंजाब के सीएम भगवंत मान को इसलिए रखते है ताकि वह देश भर में यात्रा कर सके। 

वित्त मंत्री ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल सीएम मान को देश भर में यात्रा के दौरान अपने साथ रखते हैं ताकि वह मान के सरकारी विमान में उड़ान भर सकें।

बुधवार को दिल्ली भाजपा द्वारा अपने पहुंच अभियान के तहत आयोजित 'सर्व समाज सम्मेलन' को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमण ने बयान दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने गरीबों के कल्याण के लिए पैसे का इस्तेमाल कर खुद के लिए शीश महल बनवाने का काम किया है। 

केजरीवाल के आधिकारिक आवास के नवीनीकरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने उन्हें घेरने की कोशिश की।

जिन नेताओं पर केजरीवाल ने लगाया आरोप अब उनके साथ ही खड़े- वित्त मंत्री 

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि शरद पवार और लालू प्रसाद यादव जैसे विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले अरविंद केजरीवाल अब विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए उनसे मिल रहे हैं। 

दरअसल, साल 2012 में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शरद पवार का एक स्विस बैंक खाता है और दावा किया कि उनके पास उनका बैंक खाता नंबर है।

उन्होंने 2013 में लालू प्रसाद पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और आरोप लगाया कि उन्होंने चारा घोटाले में करोड़ों रुपये कमाए। इन बयानों को दोहराते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि अब वह इन्हीं नेताओं के साथ बैठके कर रहे हैं। 

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली प्रदेश के लिए कोई काम नहीं किया है और विकास की ओर ध्यान नहीं दिया है। 

निर्मला सीतारमण ने केजरीवाल को घेरते हुए आरोप लगाया कि केजरीवाल ने 2015 में 1,000 मुहल्ला क्लीनिक बनाने का वादा किया था, लेकिन अभी तक केवल 520 ही तैयार हो पाए हैं और उनमें से 300 से अधिक अभी भी पोर्टा केबिन से काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार ने गरीब लोगों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ से भी वंचित रखा।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणअरविंद केजरीवालभगवंत मान
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज