लाइव न्यूज़ :

पुलिसवाले को चकमा देकर क्यों भागे थे युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बीवी, वायरल वीडियो के दूसरे हिस्से को साझा करते हुए बताई सच्चाई

By अनिल शर्मा | Updated: June 14, 2022 10:42 IST

इस वीडियो को भाजपा नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया और उन्हें ट्रोल किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने कांग्रेस नेता के भागने का वीडियो साझा करते हुए उनपर कटाक्ष किया था।

Open in App
ठळक मुद्देयुवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास का सोमवार ईडी दफ्तर के बाहर पुलिसवाले को चकमा देकर भागते हुए वीडियो वायरल हुआ थाराहुल गांधी को ईडी द्वारा समन को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया जिसके सत्याग्रह का नाम दिया था

नई दिल्लीः युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बीवी ने अपने उस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें वह कथित तौर पर पुलिसवाले को चकमा देकर भागते हुए देखे गए थे। गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सोमवार ईडी के सामने पेश होने के दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेताओं समेत कार्यकर्ताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। इसी दौरान युवा कांग्रेस प्रमुख श्रीनिवास बीवी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वे कथित तौर पर एक दिल्ली पुलिसवाले को चकमा देकर भागते हुए देखे गए।

इस वीडियो को भाजपा नेताओं और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर वायरल किया और उन्हें ट्रोल किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने कांग्रेस नेता के भागने का वीडियो साझा करते हुए उनपर कटाक्ष किया। कंचन गुप्ता ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ''इतिहास हमें बताता है कि जब पुलिस ने सत्याग्रहियों पर नकेल कसी तो कोई भी कभी नहीं भागा, उसकी पूंछ पैरों के बीच फंसी हुई थी। उन्हें लाठियों, गोलियों और वीर सावरकर की तरह जेल और काला पानी का भी सामना करना पड़ा।"

वीडियो में देखा जा सकता है, श्रीनिवास बीवी अपनी कार से निकलते हैं। उसी दौरान पुलिसकर्मी उनके करीब जाता है और कंधे पर हाथ रखकर उनको पकड़ने की कोशिश करता है। चूंकि पुलिसकर्मी एक ही हाथ से उन्हें पकड़ने की कोशिश करता है श्रीनिवास हाथ को उपर उठाते हैं और थोड़ा झुककर उसकी पकड़ से निकलते हुए दूसरी तरफ भाग जाते हैं। 

  इस बीच श्रीनिवास ने इस क्लिप के पीछे की सच्चाई बताते हुए इसके दूसरे हिस्से को साझा किया और ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। श्रीनिवास द्वारा जारी किए गए क्लिप के पहले हिस्से में वह पुलिसकर्मी की गिरफ्त से भागते हैं। इसके बाद "कुछ देर बाद" के वीडियो में वह  पुलिस से घिरे जांच एजेंसी के कार्यालय के बाहर दिखाई देते हैं। उनको गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। वह अपना विरोध जाहिर करते हैं। अंततः उन्हें सुरक्षाकर्मी उठाकर बस में ले जाते हैं।

 

इस वीडियो को साझा करते हुए कांग्रेस नेता ने महात्मा गांधी का एक कोट लिखा,  "पहले वे आपकी उपेक्षा करेंगे, फिर वे आप पर हंसेंगे, फिर वे आपसे लड़ेंगे, फिर आप जीत जाओगे।" - महात्मा गांधी। 

 

 

टॅग्स :Srinivas BVवायरल वीडियोराहुल गांधीRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो