लाइव न्यूज़ :

हम समाचार और यूट्यूब इंटरव्यू नहीं देखते, केवल पिछले हफ्ते ही मैं कुछ फिल्में देख पाया?, आखिर क्यों प्रधान न्यायाधीश गवई ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2025 18:14 IST

ईडी द्वारा वरिष्ठ वकीलों अरविंद दातार और प्रताप वेणुगोपाल को उनके संबंधित मुवक्किलों को कानूनी सलाह देने के लिए तलब किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चिंताओं को साझा किया।वकीलों को कानूनी सलाह देने के लिए नोटिस जारी नहीं करे। पीठ को कुछ मामलों में अतिक्रमण का पता चल सकता है...।

नई दिल्लीः केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ उच्चतम न्यायालय को ‘आख्यानों’ से प्रभावित नहीं होने की अपील करने वाली एक टिप्पणी पर प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई ने सोमवार को अपनी प्रतिक्रिया व्यक्ति की। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हम समाचार नहीं देखते, ना ही यूट्यूब पर साक्षात्कार देखते हैं।’’ प्रधान न्यायाधीश गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ स्वत: संज्ञान लेकर एक मामले की सुनवाई कर रही थी जिसमें ईडी द्वारा वरिष्ठ वकीलों अरविंद दातार और प्रताप वेणुगोपाल को उनके संबंधित मुवक्किलों को कानूनी सलाह देने के लिए तलब किया गया था।

केंद्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चिंताओं को साझा किया और कहा कि इस मुद्दे को उच्चतम स्तर पर उठाया गया है और जांच एजेंसी को कहा गया है कि वह वकीलों को कानूनी सलाह देने के लिए नोटिस जारी नहीं करे। हालांकि, मेहता ने झूठे आख्यान गढ़कर संस्थानों को बदनाम करने के प्रयासों की ओर इशारा किया।

सॉलिसिटर जनरल ने कहा, ‘‘जहां तक सामान्य टिप्पणियों का सवाल है, कभी-कभी व्यक्तिगत मामलों के आधार पर गलत व्याख्या की जाती है। मैं यह कह रहा हूं, ईडी नहीं, यहां एक संस्था के खिलाफ आख्यान गढ़ने का ठोस प्रयास किया गया है। पीठ को कुछ मामलों में अतिक्रमण का पता चल सकता है...।’’

इस प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘हम कई मामलों में यह (ईडी द्वारा अतिक्रमण) पा रहे हैं, ऐसा नहीं है कि हम यह नहीं पा रहे हैं।’’ प्रधान न्यायाधीश गवई, जो एक हफ्ते पहले अस्वस्थ थे, ने कहा, ‘‘हम समाचार नहीं देखते, यूट्यूब इंटरव्यू नहीं देखे। केवल पिछले हफ्ते ही मैं कुछ फिल्में देख पाया।’’ 

टॅग्स :Justiceप्रवर्तन निदेशालयenforcement directorate
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल