लाइव न्यूज़ :

MP CM: BJP ने मोहन यादव को क्यों बनाया मुख्यमंत्री, क्या इसके पीछे है 2024 का प्लान

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 11, 2023 20:21 IST

मध्य प्रदेश में ओबीसी मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के साथ बीजेपी ने साफ संकेत दिए है कि प्रदेश में वह 52 फीसदी आबादी वाले ओबीसी वर्ग को लेकर आगे बढ़ेगी। मोहन यादव बीजेपी के चौथे ओबीसी मुख्यमंत्री होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी में बीजेपी को ओबीसी चेहरा मोहन यादव52 फीसदी को साधने के लिए चौथा चेहरा भी ओबीसीसामान्य और एससी आबादी को भी साधने के मेगा प्लाननई सरकार में 2024 के चुनाव की झलक

बीजेपी को ओबीसी चेहरे पर दांव

मध्य प्रदेश में तमाम अटकलें पर विराम लगाते हुए भाजपा ने नए चेहरे को आगे करते हुए साफ कर दिया है कि एमपी में पार्टी का ओबीसी चेहरा ही सरकार का नेतृत्व करेगा। 

मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह सरकार के बाद 8 दिसंबर 2003 को उमा भारती ने ओबीसी मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली थी। उमा भारती का कार्यकाल 23 अगस्त 2024 तक रहा था।

 इसके बाद भाजपा ने ओबीसी वर्ग से आने वाले बाबूलाल गौर को मुख्यमंत्री बनाया था। बाबूलाल गौर का कार्यकाल 23 अगस्त 2004 से लेकर 29 नवंबर 2005 तक रहा था। 

इसके बाद पार्टी ने ओबीसी वर्ग से ही आने वाले शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया। शिवराज सिंह चौहान का पहला कार्यकाल 29 नवंबर 2005 से 11 दिसंबर 2008 तक रहा। इसके बाद दोबारा शिवराज सिंह चौहान ने 12 दिसंबर 2008 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 9 दिसम्बर 2013 तक मुख्यमंत्री रहे। शिवराज सिंह चौहान ने अपनी तीसरी पारी 14 दिसंबर 2013 से शुरू कर 12 दिसंबर 2018 तक रखी और उसके बाद कमलनाथ शिवराज की राह में ब्रेक लगा दिया।

 लेकिन इसके बाद फिर शिवराज सिंह चौहान ने मार्च 2020 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और चौथी बार मुख्यमंत्री बने। लेकिन शिवराज सिंह चौहान पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने से चूक गए और पार्टी ने ओबीसी चेहरे मोहन यादव को मध्य प्रदेश की कमान सौप दी।

मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग की 52 फीसदी आबादी है और 72 ओबीसी बहुल  विधानसभा सीटों में से 55 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। और यही वजह है की एक बड़ी आबादी को साधने के लिए भाजपा ने ओबीसी वर्ग पर ही दाव खेला है।

दो डिप्टी सीएम के साथ ब्राह्मण और एससी वर्ग को भी साधने की कोशिश

बीजेपी ने मुख्यमंत्री के साथ ही दो डिप्टी सीएम के नाम का भी ऐलान किया है पार्टी ने जगदीश देवड़ा जो कि मंदसौर के मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं। उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया है। जगदीश देवड़ा अनुसूचित जाति से आते हैं और प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग की आबादी 16 फीसदी है प्रदेश की 35  एस सी सीटों में से 26 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

पार्टी ने विध्य इलाके को साधने के लिए ब्राह्मण चेहरे को डिप्टी सीएम बनाया है। बीजेपी ने रीवा इलाके से जीत कर आए राजेंद्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया है। राजेन्द्र शुक्ला सामान्य वर्ग से आते हैं एमपी में सामान्य वर्ग की आबादी 12 फीसदी है और सामान्य बाहुल वाली 76 सीटों में से 58 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। 

टॅग्स :भारतBJPउमा भारतीशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है