लाइव न्यूज़ :

DSP दविंदर सिंह को कौन दे रहा था संरक्षण, मामले पर पीएम मोदी, गृह मंत्री और NSA खामोश क्यों हैं: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: January 16, 2020 18:48 IST

राहुल गांधी ने कहा कि सिंह के खिलाफ त्वरित अदालत में मुकदमा चलना चाहिए और दोषी पाए जाने पर उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए। गांधी ने यह सवाल भी किया कि दविंदर सिंह की पुलवामा हमले में क्या भूमिका थी और उसे किसका संरक्षण मिल रहा था?

Open in App
ठळक मुद्देडीएसपी दविंदर सिंह ने अपने घर पर तीन ऐसे आतंकवादियों को अपने घर पर पनाह दी।उन्हें दिल्ली ले जाते हुए पकड़ा गया जिनके हाथ में भारतीय नागरिकों का खून लगा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कश्मीर घाटी से पुलिस अधिकारी दविंदर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की कथित ‘‘खामोशी’’ को लेकर सवाल किया।

राहुल गांधी ने कहा कि सिंह के खिलाफ त्वरित अदालत में मुकदमा चलना चाहिए और दोषी पाए जाने पर उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए। गांधी ने यह सवाल भी किया कि दविंदर सिंह की पुलवामा हमले में क्या भूमिका थी और उसे किसका संरक्षण मिल रहा था?

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘डीएसपी दविंदर सिंह ने अपने घर पर तीन ऐसे आतंकवादियों को अपने घर पर पनाह दी और उन्हें दिल्ली ले जाते हुए पकड़ा गया जिनके हाथ में भारतीय नागरिकों का खून लगा है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उसके खिलाफ त्वरित अदालत में छह महीने के भीतर मुकदमा चलना चाहिए और अगर वह दोषी है तो उसे भारत के खिलाफ देशद्रोह के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’’

गांधी ने सवाल किया, ‘‘दविंदर सिंह पर प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और एनएसए खामोश क्यों हैं? पुलवामा हमले में दविंदर सिंह की क्या भूमिका थी? उसने और कितने आतंकवादियों की मदद की? उसे कौन संरक्षण दे रहा था और क्यों दे रहा था?’’

संसद, पुलवामा हमले में दविंदर की भूमिका की भूमिका की हो जांच : मुख्यमंत्री कमलनाथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आंतकवादियों के साथ हाल में गिरफ्तार किये गये जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी दविंदर सिंह की संसद (वर्ष 2001) और पुलवामा के हमले (वर्ष 2019) में भूमिका की जांच की मांग की है।

कमलनाथ ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘ जम्मू कश्मीर में पदस्थ डीएसपी दविंदर सिंह को आतंकवादियो के साथ पकड़ा गया। दविंदर सिंह की संसद हमले व पुलवामा कांड में भी संदिग्ध भूमिका की बाते निरंतर सामने आ रही है। यह एक बड़ी खुफिया विफलता का मामला है, इस पर कई सवाल उठ रहे हैं। इसकी पूरी जांच होनी चाहिये।’’

उल्लेखनीय है कि पुलिस ने शनिवार को सिंह को दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार में हिजबुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादियों नवीद बाबा और अल्ताफ के साथ गिरफ्तार किया था। इसके अलावा एक अज्ञात वकील भी उनके साथ था, जो आतंकी संगठनों के लिए काम कर रहा था। 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअमित शाहअजीत डोभालजम्मू कश्मीरदेविंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज