लाइव न्यूज़ :

WHO ने भारत बायोटेक के कौवैक्सीन की आपूर्ति रोकी, विभिन्न देशों से 'उचित कार्रवाई' की सिफारिश की

By विशाल कुमार | Updated: April 3, 2022 08:23 IST

डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को कहा कि उसने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सिन की संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के माध्यम से आपूर्ति को निलंबित कर दिया है, ताकि निर्माता को सुविधाओं को अपग्रेड करने और निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने की अनुमति मिल सके।

Open in App
ठळक मुद्देडब्ल्यूएचओ ने कोवैक्सिन की संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के माध्यम से आपूर्ति को निलंबित कर दिया है।डब्ल्यूएचओ ने वैक्सीन प्राप्त करने वाले देशों से उचित कार्रवाई करने के लिए कहा।डब्ल्यूएचओ ने कहा कि टीका प्रभावी है और कोई सुरक्षा चिंता नहीं है।

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारत बायोटेक की कोविड-19 रोधी वैक्सीन कोवैक्सीन की आपूर्ति को रोक दिया है और विभिन्न देशों को 'उचित कार्रवाई' करने की सिफारिश की।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को कहा कि उसने भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोविड-19 वैक्सीन कोवैक्सिन की संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के माध्यम से आपूर्ति को निलंबित कर दिया है, ताकि निर्माता को सुविधाओं को अपग्रेड करने और निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने की अनुमति मिल सके।

डब्ल्यूएचओ ने वैक्सीन प्राप्त करने वाले देशों से उचित कार्रवाई करने के लिए कहा, लेकिन यह साफ नहीं किया कि उचित कार्रवाई क्या होगी।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि टीका प्रभावी है और कोई सुरक्षा चिंता नहीं है, लेकिन निर्यात के लिए उत्पादन को स्थगित करने से कोवैक्सिन की आपूर्ति बाधित होगी।

इसने कहा कि निलंबन 14 से 22 मार्च तक डब्ल्यूएचओ पोस्ट इमरजेंसी यूज लिस्टिंग (ईयूएल) निरीक्षण के परिणामों के जवाब में है, और वैक्सीन निर्माता ने निर्यात के लिए कोवैक्सिन के उत्पादन को निलंबित करने की अपनी प्रतिबद्धता का संकेत दिया है।

हालांकि कंपनी ने निलंबन पर सवालों का जवाब नहीं दिया। लेकिन उत्पादन धीमा करने के लिए कोवैक्सीन की घोषणा करने के लिए शुक्रवार को जारी एक बयान में इसने कहा कि यह डब्ल्यूएचओ मानकों से मेल खाने के लिए विनिर्माण प्रक्रियाओं में उचित बदलाव कर रहा है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कंपनी जीएमपी की कमियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है और ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) और डब्ल्यूएचओ को प्रस्तुत करने के लिए एक सुधारात्मक और निवारक कार्य योजना विकसित कर रही है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाWHOकोवाक्सिनBharat BiotechUN
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज