लाइव न्यूज़ :

WHO ने मुंबई के धारावी मॉडल का दुनिया के सामने दिया उदाहरण, बताया किस वजह से लगा वहां 'कोरोना पर ब्रेक'

By पल्लवी कुमारी | Updated: July 11, 2020 08:27 IST

मुंबई की सबसे बड़ी स्लम बस्ती धारावी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 12 नए मामले सामने आए हैं। मामलों की संख्या बढ़कर 2,359 हो गई है। इसमें एक्टिव केसों की संख्या 166 है, जिनका इलाज चल रहा है। 1,952 मरीज ठीक हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए WHO ने सामुदायिक भागीदारी और सामूहिक एकजुटता पर जोर दिया है। भारत में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 7,93,802 हो गई है और 21,604 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई है।

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मुंबई के सबसे बड़े स्लम एरिया धारावी में कोरोना वायरस (Covid-19) केसों में आई कमी की तारीफ की है। डब्ल्यूएचओ की ओर से कहा गया है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिए धारावी में जो प्रयास किए गए हैं, आज उसी के बदौलत वह इलाका कोरोना मुक्त होने वाला है। डब्ल्यूएचओ ने कहा राष्ट्रीय एकता और वैश्विक एकजुटता के साथ इस वैश्विक महामारी को रोका जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक ट्रेडोस एडहानोम गेब्रेयेसस ने कहा, पूरे विश्व भर में कई उदाहरण हैं, जिन्होंने बताया है कि  भले ही प्रकोप कितना भी ज्यादा हो, फिर भी इसे नियंत्रण में लाया जा सकता है। इन उदाहरणों में से कुछ इटली, स्पेन और दक्षिण कोरिया, और यहां तक कि धारावी में भी हैं।'

कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए इन बातों पर दिया गया जोर

संयुक्त राष्ट्र के स्वास्थ्य प्रमुख ने कहा, मुंबई के इस स्लम एरिया में टेस्टिंग, ट्रेसिंग, सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमित मरीजों का फौरन इलाज ही, इस इलाके की कोरोना पर जीत की वजह है। डब्ल्यूएचओ महानिदेशक ने इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सामुदायिक भागीदारी और सामूहिक एकजुटता पर बल दिया है। 

डब्ल्यूएचओ ने कहा, ऐसे देश जो तेजी से विकास की ओर बढ़ रहे हैं, जहां प्रतिबंधों को ढीला कर रहे हैं और अब मामले बढ़ने लगे हैं। हमें नेतृत्व, सामुदायिक भागीदारी और सामूहिक एकजुटता की जरूरत है।

धारावी में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,359 हुई, 24 घंटे में सिर्फ 12 नए केस

मुंबई की सबसे बड़ी स्लम बस्ती धारावी में शुक्रवार (10 जुलाई) को कोविड-19 के 12 नए मामले आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,359 हो गई है। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने दी। नगर निकाय ने हालांकि पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में कोविड-19 संबंधी मौतों की जानकारी देनी बंद कर दी है।

धारावी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अधिकारी ने कहा कि धारावी में इस समय 166 मरीजों का उपचार चल रहा है और 1,952 मरीजों को अब तक अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि धारावी से अधिक मामले बीएमसी के जी-उत्तर प्रशासनिक वार्ड के दादर और माहिम क्षेत्रों से सामने आ रहे हैं। धारावी भी इसी वार्ड का हिस्सा है।

अधिकारी ने बताया कि दादर और माहिम में पिछले 24 घंटे में क्रमश: 35 और 23 नए मामले सामने आए। एशिया की सबसे बड़ी मलिन बस्ती धारावी 2.5 वर्ग किलोमीटर में फैली है जहां छोटे-छोटे घरों में लगभग 6.5 लाख लोग रहते हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनमुंबईमहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत