लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य बनीं खुशबू सुंदर, जानिए उनके बारे में सबकुछ

By अंजली चौहान | Updated: February 27, 2023 17:14 IST

खुशबू सुंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने फिल्मों में काम करके बड़ा नाम कमाया है।

Open in App
ठळक मुद्देखुशबू सुंदर बनी राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्यसाल 2020 में खुशबू ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा थाखुशबू सुंदर साउथ की मशहूर एक्ट्रेस हैं

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर को आज सरकार ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। खुशबू सुंदर के अलावा ममता कुमारी और डेलिना खोंगडुप को भी राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य खुशबू सुंदर ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी। बीजेपी नेता खुशबू ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए सदस्य बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, "मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत सरकार को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देती हूं, मैं नारी शक्ति की रक्षा, संरक्षण और पोषण के लिए कड़ी मेहनत करूंगी।"

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस 

खुशबू सुंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं। उन्होंने फिल्मों में काम करके बड़ा नाम कमाया है। बॉलीवुड में 1980 में फिल्म आई 'द बर्निंग ट्रेन' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करके अपना फिल्मी करियर शुरू किया था।

बाल कलाकार के रूप में उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया था। जिसमें नसीब, लावारिस, कालिया, दर्द का रिश्ता और बेमिसाल जैसी हिट फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने तेलगू, मलयालम, कन्नड़ में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया है। 

ऐसे आई थीं राजनीति में 

खुशबू सुंदर ने साल 2010 में राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने डीएमके ज्वाइन करते हुए साल 2010 से 2014 तक पार्टी में काम किया। साल 2014 में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। हालांकि, कांग्रेस में उन्हें कुछ खास उपलब्धि नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने 2020 में बीजेपी का दामन थाम लिया। 

टॅग्स :National Commission for WomenभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतManali Municipal Council Poll Results 2026: 7 में से 7 सीट पर जीत?, बीजेपी ने मनाली नगर परिषद में सत्ताधारी कांग्रेस का सूपड़ा किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?