लाइव न्यूज़ :

Corona Update: कोविड-19 के अचानक बढ़ते हुए मामले पर WHO की चीफ सांइटिस्ट ने दी चेतावनी, कहा कोरोना की नई लहर के लिए रहें तैयार

By आजाद खान | Updated: July 16, 2022 07:57 IST

वर्ल्ड बैंक के एडवाइजर फिलिप स्केलेकेंस का कहना है कि दुनिया के कुछ बड़े देशों में मामले तेजी से बढ़ रहे है। साथ कुछ अपर मिडल इनकम वाले देश भी है जिनमें केसेस ज्यादा आ रहे है। ऐसे में यह चिंता का विषय का है।

Open in App
ठळक मुद्देपूरी दुनिया में कोरोना के नए मामले तेजी से आ रहे है। ऐसे में पहले इस पर वर्ल्ड बैंक के एडवाइजर फिलिप स्केलेकेंस ने चिंता जताई थी।अब WHO की चीफ सांइटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने भी चेतावनी जारी की है।

Corona Cases India:WHO की चीफ सांइटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कोरोना के नए लहरों के लिए तैयार रहे। सौम्या ने कहा कि कोरोना के जो भी मामले अब आ रहे है, उनका रूप अलग है और वह तेजी से फैलने वाले भी दिख रहे है। उन्होंने दूसरे लहर के लिए अलर्ट रहने की बात कही है। उनके मुताबिक, नए वैरिएंट के सामने आने से कोरोना के केसेस में भी उछाल आएगा जिससे अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। WHO की चीफ सांइटिस्ट ने कहा है कि इसके लिए दुनिया के सभी देशों के पास पहले से एक एक्शन प्लान रहना चाहिए।

इससे पहले वर्ल्ड बैंक के एडवाइजर ने जताई थी चिंता

आपको बता दें कि इससे पहले वर्ल्ड बैंक के एडवाइजर फिलिप स्केलेकेंस (Philip Schellekens) ने भी एक ट्वीट किया था और कहा था कि एक फिर से दुनिया में स्थिति तेजी से बदल गई हैं। पहले मामले कम आते थे लेकिन अब मामलों के आने में तेजी देखी गई है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि कोरोना के नए वैरिएंट फिर से आ सकती है। फिलिप स्केलेकेंस की चिंता पर सौम्या स्वामीनाथन ने यह चेतावनी जारी की है। 

दुनिया के बड़े देशों में बढ़ रहे है मामले, हो रही है मौतें

वर्ल्ड बैंक के एडवाइजर फिलिप स्केलेकेंस ने यह भी कहा कि जिस तरीके से केस बढ़ रहे है, उस तरीके से यह चिंता की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के बड़े और अमीर देश जैसे अमेरिका, फ्रांस, इटली, जर्मनी और जापान में केसेस लगातार बढ़ रहे है। यही नहीं अपर मिडल इनकम वाले देश जैसे ब्राजील में भी कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। ऐसे में कोरोना के बढ़ते मामले को देखकर एक बार फिर से चिंता गहरा गई है। 

मौत के आंकड़े का बढ़ना सही संकेत नहीं- WHO डायरेक्टर 

इससे पहले WHO के डायरेक्टर टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कोरोना के बढ़ते मामले और इससे कारण होने वाली मौत पर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह कहा था कि ओमिक्रॉन के सबवैरिएंट BA.4 और BA.5 के कारण पुरी दुनिया में फिर से कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। 

टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस ने कहा था कि दुनिया के कई देश कोरोना को लेकर लापरवाह हो गए है जिसके कारण उनके टेस्टिंग करने के काम भी धीरे हो गए है। ऐसे में किसी नए वैरिएंट की जानकारी पाना काफी मुश्किल हो गया है। साथ ही उसके लक्षणों को भी समझने में काफी दिक्कते आ रही है। 

टॅग्स :Coronaकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियासाइंटिस्टWorld BankScientistSoumya Swaminathan
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वअमेरिका के ताजा खुलासों से एलियंस पर फिर छिड़ती बहस

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल