लाइव न्यूज़ :

ईयूएल के लिए कोवैक्सीन के आंकड़ों का आकलन कर रहा है डब्ल्यूएचओ, निर्णय की तारीख की ‘‘जल्द पुष्टि’’

By भाषा | Updated: July 20, 2021 11:43 IST

Open in App

हैदराबाद, 20 जुलाई विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) वर्तमान में भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग सूची (ईयूएल) के आवेदन की समीक्षा कर रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि वह टीके के आंकड़ों का आकलन कर रहा है।

स्वास्थ्य संगठन ने छह जुलाई से आंकड़ों की समीक्षा शुरू की। अपनी वेबसाइट पर दिए गए अपडेट में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि टीके पर निर्णय को लेकर तिथि की ‘‘पुष्टि होनी बाकी’’ है। आंकड़ों से डब्ल्यूएचओ सही दिशा में तुरंत समीक्षा शुरू कर पाया, चूंकि सूचनाएं अब भी आ रही हैं तो पूरी समीक्षा प्रक्रिया को गति मिली।

भारत बायोटेक की संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला ने हाल में कहा था कि ईयूएल प्रक्रिया कोवैक्सिन की 'वैश्विक स्वीकृति' पर अंतिम निर्णय के एक और कदम करीब है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि कंपनी डब्ल्यूएचओ को अपने ईयूएल में कोवैक्सिन को शामिल करने के लिए संस्था के साथ मिलकर काम कर रही है और सेल लाइन के रूप में अनुमोदन की लंबी प्रक्रिया होने की उम्मीद नहीं है। भारत बायोटेक की अधिकांश सुविधाओं का पहले ही ऑडिट और अनुमोदन किया जा चुका है। कंपनी के अन्य टीकों को पूर्व में वैश्विक स्वास्थ्य निगरानी संस्था अनुमति दे चुकी है।

शहर में स्थित टीका निर्माता ने हाल में कहा था कि उसने तीसरे प्रायोगिक चरण के तहत कोवैक्सीन के असर पर अंतिम विश्लेषण पूरा कर लिया है। टीका लक्षण वाले कोविड-19 रोगियों पर 77.8 प्रतिशत असरदार है और बी.1.617.2 डेल्टा स्वरूप के खिलाफ यह 65.2 प्रतिशत सुरक्षा प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी