लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने मंत्री स्वाती सिंह का ऑडियो वायरल होने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार पर साधा निशाना, कार्रवाई की उठाई मांग

By भाषा | Updated: November 17, 2019 19:31 IST

उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह का एक कथित आडियो क्लिप वायरल हुआ है, जिसमें वह कैंट की पुलिस क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह पर भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद एक बिल्डर के खिलाफ दर्ज मुकदमा खारिज करने का दबाव बना रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाती सिंह द्वारा एक पुलिस अफसर को फोन पर कथित रूप से धमकाये जाने का आडियो वायरल होने के मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने रविवार को एक ट्वीट में कहा ''यूपी में भाजपा सरकार की मंत्री बोलती हैं कि ऊपर से आदेश है, घोटालेबाज पर कोई कार्रवाई नहीं होगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाती सिंह द्वारा एक पुलिस अफसर को फोन पर कथित रूप से धमकाये जाने का आडियो वायरल होने के मुद्दे पर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने रविवार को एक ट्वीट में कहा ''यूपी में भाजपा सरकार की मंत्री बोलती हैं कि ऊपर से आदेश है, घोटालेबाज पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। ये ऊपर कौन है जो चाहता है कि घोटालेबाजों पर कार्रवाई ना हो।''

उन्होंने यह भी कहा ''डीएचएफएल—पीएफ घोटाला, सिडको—पीएफ, होमगार्डस वेतन घोटाला और एलडीए घोटाला। इन सारे घोटालों में बड़ी मछलियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।''

मालूम हो कि प्रदेश की महिला कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह का एक कथित आडियो क्लिप वायरल हुआ है, जिसमें वह कैंट की पुलिस क्षेत्राधिकारी बीनू सिंह पर भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद एक बिल्डर के खिलाफ दर्ज मुकदमा खारिज करने का दबाव बना रही हैं।

बातचीत में यह भी सुनायी दे रहा है कि स्वाती ने पुलिस अफसर से कहा है कि यह मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में है। मामला सामने आने पर मुख्यमंत्री ने शनिवार को स्वाती को अपने आवास पर तलब किया था। उन्होंने पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह से भी रिपोर्ट मांगी है। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीयोगी आदित्यनाथकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल