लाइव न्यूज़ :

'प्रदर्शन जहां रहा कमजोर, वहां पार्टी को बनाएं मजबूत', JP नड्डा ने भाजपा की कर्नाटक इकाई से कहा

By भाषा | Updated: August 8, 2020 21:06 IST

भाजपा के नए पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जहां भी मजबूत हैं, उनमें कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां हम कमजोर हैं और इन्हें चिन्हित करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देजे पी नड्डा ने पार्टी की कर्नाटक इकाई को उन स्थानों पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कहा, जहां पर पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा है।भाजपा पुराने मैसूर या दक्षिण कर्नाटक के क्षेत्र में मजबूत नहीं है और इन क्षेत्रों में कांग्रेस और जद(एस) का दबदबा रहा है।

बेंगलुरु: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को पार्टी की कर्नाटक इकाई को उन स्थानों पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कहा, जहां पर पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच राज्य और केंद्र सरकार के कार्यों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रदेश इकाई का बहुत मजबूत आईटी सेल भी होना चाहिए और जमीनी स्तर पर पार्टी के राजनीतिक एजेंडा के बारे में विमर्श होना चाहिए ।

नड्डा ने कहा, ‘‘कर्नाटक में संगठन मजबूत है लेकिन कुछ ऐसे स्थान हैं जहां पर हम कमजोर हैं। पुराने मैसूर जैसे क्षेत्रों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर हैं, वहां हमें संगठन को मजबूत करना होगा।’’

भाजपा के नए पदाधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जहां भी मजबूत हैं, उनमें कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां हम कमजोर हैं और इन्हें चिन्हित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश इकाई के प्रमुख नलिन कटील को प्रत्येक पदाधिकारी को ऐसे क्षेत्रों की जिम्मेदारी देनी चाहिए ।

भाजपा पुराने मैसूर या दक्षिण कर्नाटक के क्षेत्र में मजबूत नहीं है और इन क्षेत्रों में कांग्रेस और जद(एस) का दबदबा रहा है। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव और दिसंबर में उपचुनाव में पार्टी ने इन क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी थी। 

टॅग्स :जेपी नड्डाकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी