लाइव न्यूज़ :

विपक्षी एकता पर नड्डा का प्रहार, कहा- विपक्ष दलों की पटना बैठक ‘केवल फोटो सेशन’

By रुस्तम राणा | Updated: June 25, 2023 20:30 IST

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा, जब हम कहते हैं कि मोदी आप बॉस, हिरो, वैश्विक नेता आदि हैं तो हमारे कांग्रेस भाईयों के पेट में मरोड़ होता है। 

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी अध्यक्ष ने कहा, पटना में महागठबंधन की मुलाकात हुई, यह फोटो सत्र था नड्डा ने पटना में बीते 23 जून को हुई विपक्षी एकता की बैठक को लेकर भी उन्होंने निशाना साथातेलंगाना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया

हैदराबाद: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने रविवार को तेलंगाना के नागरकुर्नूल में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा, जब हम कहते हैं कि मोदी आप बॉस, हिरो, वैश्विक नेता आदि हैं तो हमारे कांग्रेस भाईयों के पेट में मरोड़ होता है। 

पटना में बीते 23 जून को हुई विपक्षी एकता की बैठक को लेकर भी उन्होंने निशाना साधा। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, पटना में महागठबंधन की मुलाकात हुई। यह फोटो सत्र था। यह कौन इकट्ठा हुए थे? राजद, सपा, तृणमूल कांग्रेस, उद्धव ठाकरे यह सब लोग परिवार बचाने में लगे हैं और मोदी जी देश को आगे ले जाने में लगे हैं।

इससे पूर्व जेपी नड्डा का तेलंगाना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। तेलंगाना में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा आने वाले महीनों में राज्य में कई जनसभाएं करने की योजना बना रही है, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 जून को खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करने वाले थे, लेकिन इस कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा, क्योंकि वह उस समय चक्रवात ‘बिपारजॉय’ से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की निगरानी करने में व्यस्त थे। 

टॅग्स :जेपी नड्डाBJPतेलंगानाकांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार