लाइव न्यूज़ :

जब ममता बनर्जी की मां से मिलने उनके घर पहुंचे थे अटल बिहारी, पैर छूकर लिया था आशीर्वाद

By सुवासित दत्त | Updated: August 16, 2018 11:30 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है। देशभर में दुआओं का दौर जारी है। AIIMS में भर्ती अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में लगातार गिरावट हो रही है।

Open in App

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में देशभर में उनके जल्द स्वस्थ्य होने के लिए प्रार्थना की जा रही है। वाजपेयी को हर उम्र के लोग पसंद करते हैं। वाजपेयी को उनकी शानदार शख्सियत और बड़े नेता के तौर पर जाना जाता है। अटल बिहारी की शख्सियत ऐसी थी कि विरोधी भी उनके मुरीद हो जाते थे। अटल बिहारी के पास वो कला थी जो विरोधियों को भी चुप करा देती थी। साथ ही वो नाराज़ साथियों को अपनी इसी कला से मना भी लेते थे।

ऐसा ही एक वाकया है साल 2000 का जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे। अटल बिहारी के कैबिनेट में ममता बनर्जी भी बतौर रेल मंत्री शामिल थीं। एक रोज़ अटल बिहारी कोलकाता के दौरे पर थे। उन्होंने ममता बनर्जी से मिलने की इच्छा जताई। 6 जुलाई, 2000 को ठीक शाम 5:30 बजे अटल बिहारी 30B, हरीश चैटर्जी स्ट्रीट स्ठित ममता बनर्जी के तत्कालीन घर पहुंच गए। घर काफी छोटा था लेकिन प्रधानमंत्री होने के बावजूद अटल बिहारी ने कोई संकोच नहीं किया। ममता के घर पहुंच अटल बिहारी ने उनकी मां गायत्री देवी से मुलाकात की। अटल बिहारी ने गायत्री देवी का पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया।

ममता बनर्जी और उनकी मां ने भी अटल बिहारी का जोरदार स्वागत किया। गायत्री देवी ने अटल बिहारी को एक गुलाब और सिल्क 'उत्तरीया' भेंट की। इस दौरान ममता और उनकी मां अटल बिहारी के इस व्यवहार से काफी खुश दिखे। सबने मिलकर फोटो भी खिंचाई। अटल बिहारी करीब 20 मिनट तक ममता बनर्जी के छोटे से घर पर रहे। इस दौरान तृणमूल कांग्रेस के सैकड़ो कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए थे। सुरक्षा के मद्देनज़र घर के आसपास के रास्तों को खाली करा लिया गया था।

हालांकि, ममता बनर्जी ने अटल बिहारी की इस दौरे को व्यक्तिगत दौरा बताया था। लेकिन, जानकारों के मुताबिक ममता उस वक्त वाजपेयी सरकार से नाराज़ चल रही थीं। वजह ये थी कि तब वाजपेयी सरकार ने बंगाल में स्थित चार PSU (पब्लिक सेक्टर यूनिट्स) को बंद करने का फरमान सुनाया था। जो ममता बैनर्जी को नागवार गुज़रा था। ममता ने इस बात का विरोध अटल बिहारी के सामने दर्ज कराया था और अपनी नाराज़गी जाहिर की थी। तब अटल बिहारी ने अपने तरीके से ममता बनर्जी को मनाने की पूरी कोशिश की थी। अटल बिहारी का ममता के घर जाना और उनकी मां से मिलकर आशीर्वाद लेना भी इसी का हिस्सा बताया जाता है।

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईएम्सभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील