लाइव न्यूज़ :

Bihar Crisis: 'जनता देगी नीतीश को जवाब', गठबंधन टूटने के बाद बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल

By शिवेंद्र राय | Updated: August 9, 2022 17:54 IST

नीतीश कुमार ने कांग्रेस और राजद के साथ एक बार फिर महागठबंधन में जाने का फैसला किया है। बिहार की राजनीति पलट चुकी है और भाजपा अब विपक्ष में बैठेगी। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी और राजद से सिर्फ एक सीट पीछे थी। अब भाजपा का कहना है कि नीतीश ने गठबंधन तोड़ कर पाप किया है और इसका जवाब जनता देगी।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार तेजस्वी यादव के साथ राजभवन पहुंचेसरकार बनाने का दावा पेश किया भाजपा का कहना है कि नीतीश ने गठबंधन तोड़ कर पाप किया है

पटना: बिहार में सत्ता के समीकरण अब बदल गए हैं। सत्ता की चाबी तो नीतीश कुमार के पास ही है लेकिन सहयोगी भाजपा अब सरकार से बाहर हो गई है। नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया और राजद के साथ हाथ मिला लिया है। तेजस्वी यादव के साथ नए गठबंधन की शुरुआत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि छोड़ो कल की बातें। गठबंधन तोड़ कर राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में जाने पर प्रदेश भाजपा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

पार्टी ने एक संवंददाता सम्मेलन में कहा "जनता ऐसा करने वालों को सबक सिखा देगी।" नीतीश के इस्‍तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, "हमने एनडीए के अंतर्गत 2020 का विधानसभा चुनाव साथ लड़ा था। जनादेश जेडीयू और बीजेपी के लिए था। हमने ज्‍यादा सीटें जीती थीं लेकिन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया। आज जो कुछ हुआ है,वह बिहार के लोगों और भाजपा के साथ धोखा है।"

बता दें कि साल 2020 के विधानसभा चुनावों में  243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में भाजपा को 77 और जदयू को 45 सीटों पर जीत मिली थी। हालांकि भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया। अब नीतीश कुमार ने भाजपा का साथ छोड़ कर राजद के साथ जाने का फैसला किया है जिसके पास 79 सीटें हैं। नीतीश कुमार पटना में राज्यपाल फागू चौहान से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं। राजद के साथ हाथ मिलाने के बाद अब नीतीश कुमार का दावा है कि उनके पास 160 विधायकों का समर्थन है। नई सरकार में कांग्रेस भी शामिल हो सकती है। भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ने के मुद्दे पर नीतीश कुमार कह चुके हैं कि एक नहीं कई समस्याएं थीं। हमारे नेता सब कुछ विस्तार से बता देंगे।

नीतीश कुमार भाजपा से गठबंधन तोड़ने और इस्तीफा देने के बाद तेजस्वी यादव के साथ राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। माना जा रहा है कि नई सरकार में तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस ने कहा है कि जैसा बिहार में हुआ है वैसा ही जल्दी कर्नाटक और महाराष्ट्र में भी होगा। 

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPतेजस्वी यादवजेडीयूआरजेडीबिहार विधान सभा चुनाव 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप