लाइव न्यूज़ :

हरियाणा, महाराष्ट्र में जब ये सब हो गया तो झारखंड और दिल्ली में क्या होगा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 13:10 IST

महाराष्ट्र में 2014 में भाजपा ने 122 सीट पर जीत दर्ज की थी, इस बार वह मुश्किल से 100 पार कर पाएगी। हरियाणा में भाजपा ने 90 सीट में 75 सीट जीतने का लक्ष्य रखा था, लेकिन भाजपा को हरियाणा में बहुमत मिलने के आसार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और सातारा लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे आरंभ हो गई।अधिकारियों ने बताया कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए राज्य में मतगणना आरंभ हुई।

2019 लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुआ। 2019 में नरेंद्र मोदी दूसरी बार जीत कर सरकार बनाए थे। सभी एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा इन दोनों राज्यों में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी, लेकिन हुआ नहीं।

महाराष्ट्र में 2014 में भाजपा ने 122 सीट पर जीत दर्ज की थी, इस बार वह मुश्किल से 100 पार कर पाएगी। हरियाणा में भाजपा ने 90 सीट में 75 सीट जीतने का लक्ष्य रखा था, लेकिन भाजपा को हरियाणा में बहुमत मिलने के आसार नहीं है। वह रुझान में 40-45 सीट पर आगे है। यानी कि दोनों राज्य में सरकार तो बना लेंगे।

हालांकि अभी यहां कुछ भी हो सकता है। जब हरियाणा और महाराष्ट्र में यह हाल हो गया तो झारखंड और दिल्ली में क्या होगा। कुछ दिनों में इन राज्यों में चुनाव है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और सातारा लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे आरंभ हो गई।

इन सीटों पर मतदान सोमवार को हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए राज्य में मतगणना आरंभ हुई। एग्जिट पोल (मतदान के बाद सर्वेक्षण) ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना गठबंधन की आसान जीत की संभावना जताई है।

मतगणना ड्यूटी के लिए करीब 25,000 कर्मियों की तैनाती की गयी है। मतगणना शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस विभाग ने भी पर्याप्त इंतजाम किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 61.13 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि वर्ष 2014 में 63.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

सबसे ज्यादा कोल्हापुर की करवीर सीट पर 83.93 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि सबसे कम दक्षिण मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में 40.11 प्रतिशत मतदान हुआ । सोमवार को सातारा लोकसभा क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव हुआ था। यहां पर 67.15 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतगणना आरंभ हो गई। राज्य में सोमवार को मतदान हुआ था। इस चुनाव में भाजपा को दोबारा सत्ता में आने की उम्मीद है और अधिकतर एग्जिट पोल में भी पार्टी को आसान जीत मिलने की संभावना जताई गई है। हर विधानसभा क्षेत्र पर एक मतदान केंद्र बनाया गया है। गुड़गांव के बादशाहपुर में मतदान केंद्रों की अधिक संख्या के मद्देनजर एक अतिरिक्त केंद्र भी बनाया गया है।

राज्य में सोमवार को 68 प्रतिशत मतदान हुआ था जो 2014 विधानसभा चुनाव के हुए 76.54 प्रतिशत मतदान से कम है। हरियाणा में विभिन्न राजनीतिक दलों से 105 महिलाओं सहित कुल 1,169 उम्मीदवार चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और इनेलो के अभय सिंह चौटाला शामिल हैं। खट्टर के नेतृत्व में भाजपा ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि कांग्रेस राज्य में वापसी करने की उम्मीद कर रही है।

टॅग्स :चुनाव आयोगहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019झारखंड विधानसभा चुनाव 2019दिल्ली विधान सभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज