लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर की मुलाकात पर क्या कहा, जाने यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 20, 2022 22:49 IST

नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर के साथ हुई बैठक के बाद उसे व्यक्तिगत मुलाकात बताते हुए किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा से स्पष्ट इनकार किया था। प्रशांत किशोर को साल 2020 में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से निष्कासित कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से उपर जा रहा हैप्रदेश में रोज-रोज होने वाली हत्या, लूट और डकैती से जनता के मन में भय का माहौल हैतेजस्वी ने कहा अच्छा होता कि प्रशांत किशोर से मिलने की बजाय नीतीश जी उन पीड़ितों से मिलते

पटना:बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच दिल्ली में हुई बैठक के बारे अपनी प्रतिक्रिया दी है

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर से मिलना मुख्यमंत्री जी का व्यक्तिगत मामला है लेकिन बेहतर होता कि वो अगर उनसे मिलने की जगह बिहार में उन लोगों के परिजनों से मिलते जिनकी अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गई या फिर उनके परिजनों से मिलते जिनके परिजनों का बदमाशों ने अपहरण कर लिया।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से उपर जा रहा है। रोज होने वाली हत्या, लूट और डकैती से प्रदेश की जनता त्रस्त है। राजधानी पटना में दिन-दहाड़े लूट हो रही है। माफियाओं और अपराधियों के जुल्म से प्रदेश की जनता डरी हुई है। बेहतर होता कि नीतीश जी  उन पीड़ित परिवारों से मिलते, जो अपराध के शिकार हुए हैं।

वहीं नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर के साथ हुई बैठक के बाद उसे व्यक्तिगत मुलाकात बताते हुए किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा से स्पष्ट इनकार किया था। प्रशांत किशोर को साल 2020 में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड से निष्कासित कर दिया गया था।

मुलाकात के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "प्रशांत किशोर के साथ मेरा रिश्ता बहुत पुराना है? यह व्यक्तिगत मुलाकात थी, इसके पीछे कोई खास राजनीतिक मतलब नहीं था।"

मालूम हो कि कभी नीतीश कुमार के करीबी रहे प्रशांत किशोर को पार्टी के नीतियों के खिलाफ जाकर टिप्पणी करने के लिए जद (यू) से निष्कासित कर दिया गया था।

प्रशांत किशोर ने बिहार में महागठबंधन के साथ काम किया था जिसने बिहार में 2015 का विधानसभा चुनाव जीता था। महागठबंधन में जद-यू और राष्ट्रीय जनता दल एनडीए के खिलाफ थे। जिसके साथ बाद नीतीश कुमार ने सरकार बना ली थी और राजद से नाता तोड़ लिया था।

वर्तमान समय में प्रशांत किशोर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राजनीतिक सलाहकार बने हुए हैं। प्रशांत किशोर की कंपनी आईपैक ने पिछले साल बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के साथ काम किया था और बंगाल की सत्ता पर ममता बनर्जी का वर्चस्व बरकरार रखने में मदद की थी। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारप्रशांत किशोरबिहारजेडीयूआरजेडीममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन