लाइव न्यूज़ :

'ऊर्जा से आध्यात्मिकता की ओर', जानिए एलन मस्क से मुलाकात पर पीएम मोदी ने क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 21, 2023 10:25 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने एलन मस्क और विभिन्न क्षेत्रों के कई विचारकों से मुलाकात की, जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुलाकात के बाद मस्क ने ट्वीट कर कहा कि दोबारा मिलना सम्मान की बात थी।मस्क को जवाब देते हुए मोदी ने कहा कि आज एलन मस्क से मुलाकात शानदार रही!पीएम मोदी ने कहा कि हमने ऊर्जा से लेकर आध्यात्मिकता तक के मुद्दों पर बहुआयामी बातचीत की।

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने ऊर्जा से लेकर आध्यात्मिकता तक के मुद्दों पर टेस्ला के मुख्य कार्यकारी एलन मस्क के साथ बहुआयामी बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने मस्क और विभिन्न क्षेत्रों के कई विचारकों से मुलाकात की, जिनमें नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री, कलाकार, वैज्ञानिक, विद्वान, उद्यमी, शिक्षाविद और स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल थे।

मुलाकात के बाद मस्क ने ट्वीट किया, "दोबारा मिलना सम्मान की बात थी।" मस्क को जवाब देते हुए मोदी ने कहा, "आज एलन मस्क से मुलाकात शानदार रही! हमने ऊर्जा से लेकर आध्यात्मिकता तक के मुद्दों पर बहुआयामी बातचीत की।" पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मस्क ने संवाददाताओं से कहा कि टेस्ला इंक के जल्द से जल्द भारत में महत्वपूर्ण निवेश करने की संभावना है।

एलन मस्क ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, "मुझे विश्वास है कि टेस्ला भारत में होगी और हम मानवीय रूप से जल्द से जल्द ऐसा करेंगे। हम किसी घोषणा पर कूदना नहीं चाहते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि यह काफी संभावना है कि भारत के साथ एक महत्वपूर्ण निवेश, एक रिश्ता होगा।" मस्क ने कहा कि वह मोदी के प्रशंसक हैं और प्रधानमंत्री ने कई साल पहले कैलिफोर्निया में एक टेस्ला कारखाने का दौरा किया था।

एलन मस्क ने कहा, "दुनिया के किसी भी बड़े देश की तुलना में भारत के पास अधिक संभावनाएं हैं। वह (मोदी) वास्तव में भारत की परवाह करते हैं क्योंकि वह हमें भारत में महत्वपूर्ण निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो कि हम करना चाहते हैं। हम सिर्फ सही समय का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।" मोदी राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन के निमंत्रण पर राजकीय यात्रा पर हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएलन मस्क
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज