लाइव न्यूज़ :

ओवैसी के बोल, साध्वी प्रज्ञा सिंह से प्रधानमंत्री मोदी का क्या नाता है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 19, 2019 06:14 IST

 लोस सेवा 'ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन' (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदोद्दीन ओवैसी ने आतंकवाद पर भाजपा की दोगली नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि भोपाल से मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह को टिकट दिया गया

Open in App

 लोस सेवा 'ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन' (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदोद्दीन ओवैसी ने आतंकवाद पर भाजपा की दोगली नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि भोपाल से मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह को टिकट दिया गया. क्या भाजपा को वहां और कोई उम्मीदवार नहीं मिला.

किराड़पुरा परिसर में लोकसभा उम्मीदवार इम्तियाज जलील के प्रचार के लिए आयोजित सभा में ओवैसी संबोधित कर रहे थे. आतंकवाद पर भाजपा की दोगली नीति पर उंगली उठाते हुए उन्होंने कहा कि गांधी की हत्या करने वाला क्या ओवैसी का साला था, दिल्ली में सिखों का कत्लेआम करने वाले ओवैसी के कौन थे.

हम कहते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है, लेकिन मालेगांव में विस्फोटक जिस गाड़ी से बंधे थे, वह साध्वी प्रज्ञा सिंह की थी. इस विस्फोट में दस लोग मारे गए थे और एक सौ से अधिक घायल हुए थे. आखिरकार टिकट मिलने से यह साफ होना चाहिए कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर प्रधानमंत्री को क्यों पसंद आईं और उसका प्रधानमंत्री से क्या नाता है.

ओवैसी ने कहा कि अगर हम किसी बम विस्फोट के आरोपी के साथ फोटो भी खिंचवा लेते तो मीडिया दो दिन उसे सिर पर उठाए रखता. साध्वी कहती हैं कि चुनाव धर्मयुद्ध है और अगर यही बात ओवैसी कहता तो मीडिया बवाल मचा देता. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को मतदान, कौन मारेगा बाजी, एनडीए को 3 और यूपीए को 6 विधायक की जरूरत?, देखिए विधानसभा में क्या समीकरण?

भारतबिहार राज्यसभा चुनाव 2026ः एनडीए के पास 3 और महागठबंधन के पास 6 विधायक कम?, राजद की बैठक से कांग्रेस-एआईएमआईएम ने बनाई दूरी?

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः असदुद्दीन ओवैसी के 5 विधायक हमारे साथ?, राजद विधायक भाई वीरेद्र ने कहा- 5वां सीट जीतेंगे और उपेंद्र कुशवाहा को हराएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया