लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः जानिए क्या है 'ऑपरेशन लोटस' जिससे साफ होगा बीजेपी के सरकार बनाने का रास्ता!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 6, 2019 14:49 IST

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की कुमारस्वामी सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। सत्ताधारी पार्टियों के कई विधायक इस्तीफा देने पहुंचे हैं। तो क्या सफल हो गया बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस'?

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सत्ताधारी कांग्रेस और जेडीएस के कई विधायकों के इस्तीफे की आशंका है।बीजेपी के बहुमत का रास्ता साफ होने के लिए करीब 16 विधायकों के इस्तीफे की जरूरत है।

कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सत्ताधारी कांग्रेस और जेडीएस के कई विधायकों के इस्तीफे की आशंका है। बीजेपी के बहुमत का रास्ता साफ होने के लिए करीब 16 विधायकों के इस्तीफे की जरूरत है। ऐसे में माना जा रहा है कि कर्नाटक में बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस' सफल हो गया है।

क्या है ऑपरेशन लोटस?

साल 2019 के शुरुआती दिनों की बात है। कांग्रेस पार्टी के तीन विधायक लापता हो गए थे। उस वक्त कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डी के. शिवकुमार ने कहा था कि राज्य की गठबंधन सरकार को गिराने के लिए भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ वास्तव में चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के तीन विधायक मुंबई के एक होटल में भाजपा के कुछ नेताओं के साथ डेरा डाले हुए है। उन्होंने कहा था कि राज्य में विधायकों की खरीद-फरोख्त जारी है।

गौरतलब है कि 2008 में कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा नीत सरकार की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा द्वारा कई विपक्षी विधायकों को कथित प्रलोभन दिए जाने को ‘ऑपरेशन लोटस’ के नाम से जाना जाता है।

बहुमत का मौजूदा गणित

कर्नाटक विधानसभा में 224 सदस्य हैं। किसी भी सरकार को बहुमत के लिए 113 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। फिलहाल कांग्रेस और जेडी(एस) के पास कुल मिलाकर 116 विधायक हैं। इसके अलावा एक बीएसपी विधायक का समर्थन भी सरकार को मिला हुआ है। इस प्रकार सरकार के पास बहुमत से चार विधायक ज्यादा हैं। दूसरी तरफ बीजेपी के पास 104 विधायक हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय और एक केपीजेपी का विधायक है।

सरकार बनाने के लिए बीजेपी की योजना

कर्नाटक में बीजेपी की योजना है कि विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा गिराकर ही 207 कर दिया जाए। इसके लिए सत्ताधारी पार्टी के 16 विधायकों को इस्तीफे देने होंगे। 207 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी 104 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर लेगी। इसके अलावा निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी हासिल हो सकता है।

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीबीएस येदियुरप्पाभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेक्युलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज