लाइव न्यूज़ :

पिछले कई महीनों में अफगानिस्तान में जो हुआ, वह ‘‘भयानक’’ है: फिल्म निर्माता करीमी

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:54 IST

Open in App

तालिबान के अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के कुछ दिनों बाद देश की सबसे लोकप्रिय फिल्म हस्तियों में से एक सहरा करीमी ने रविवार को कहा कि पिछले कई महीनों में अफगानिस्तान में जो हुआ, वह ‘‘भयानक’’ है। दो दशक बाद अमेरिकी सेना के देश से वापसी के बीच तालिबान ने अफगानिस्तान के सभी प्रमुख कस्बों और शहरों पर कब्जा कर लिया है। करीमी ने एक खुले पत्र में दुनिया के फिल्म समुदाय से संकट के दौरान अफगानिस्तान के लोगों की आवाज बनने का अनुरोध किया है। उन्होंने 15 अगस्त की घटनाओं को याद किया जब वह पैसे निकालने की कोशिश में बैंक में थीं।इस 38 वर्षीय फिल्म निर्माता ने ‘इंडिया टुडे’ से जूम वीडियो कॉल पर कहा, ‘‘मैं 15 अगस्त को एक बैंक से पैसे निकालने की कोशिश कर रही थी, लेकिन दुर्भाग्य से हम इंतजार कर रहे थे और पैसे नहीं मिले। हमने बाहर से गोलियां चलने की आवाज सुनी और बैंक के प्रबंधक ने मुझे जाने के लिए कहा क्योंकि तालिबान ने काबुल को घेर लिया और वे बहुत करीब थे।’’ करीमी ने कहा, ‘‘उन्होंने (प्रबंधक ने) मुझे घर जाने को कहा। क्योंकि काबुल में हर कोई मुझे जानता है, उन्होंने मुझे (बैंक का) पिछला दरवाजा दिखाया ताकि मैं जाकर टैक्सी ले सकूं।’’ स्वतंत्र फिल्म निर्माता, जो वर्तमान में काबुल से भागने के बाद यूक्रेन के कीव में है, ने उस दिन इंस्टाग्राम पर एक लाइव वीडियो साझा किया था, जिस दिन तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी पर कब्जा किया था।उन्हें वीडियो में यह कहते हुए देखा जा सकता है, ‘‘तालिबान शहर में घुस गया है और मैं भाग रही हूं।’’ निर्देशक ने वीडियो के बारे में कहा कि उन्होंने दौड़ते हुए लोगों को तुरंत जानकारी देने का निर्णय लिया क्योंकि उनका मानना था कि लोगों को इसके बारे में पता होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बीच में (मैंने सोचा) यह उचित नहीं है कि वे (तालिबान) शहर पर कब्जा करने आ रहे हैं ... इसलिए मैंने इंस्टाग्राम पर लाइव होना शुरू कर दिया। मैं एक फिल्म निर्माता हूं और मैं भी उस स्थिति में हूं। मुझे लगता है कि रिकॉर्ड करना और लोगों को बताना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले कई महीनों में अफगानिस्तान में जो कुछ हुआ है, वह भयानक था।’’ उन्होंने साक्षात्कार में कहा, ‘‘दुनिया चुप थी और विश्वास नहीं था कि तालिबान शहर में आएगा और देश की राजधानी पर कब्जा कर लेगा।’’करीमी ने कहा कि ऐसे दस्तावेजी सबूत हैं जो बताते हैं कि तालिबान ने अफगान लोगों के साथ कैसा व्यवहार किया जब उन्होंने 1990 के दशक में देश पर शासन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज