लाइव न्यूज़ :

"जो 'बंच ऑफ थॉट्स' में गोलवलकर ने लिखा है, मोहन भागवत वही कर रहे हैं", लालू यादव ने आरक्षण विवाद पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 8, 2023 08:32 IST

लालू यादव ने संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा "आरक्षण" का समर्थन किए जाने के पर कहा कि मोदी और भागवत वही कर रहे हैं, जो गोलवलकर ने 'बंच ऑफ थॉट्स' में लिखा था।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने संघ प्रमुख मोहन भागवत को "आरक्षण" के मुद्द पर घेरा उन्होंने कहा कि मोदी और भागवत वही कर रहे हैं, जो गोलवलकर ने 'बंच ऑफ थॉट्स' में लिखा हैवे आरक्षण विरोधी लोग हैं, 'बंच ऑफ थॉट्स' में खुले तौर पर आरक्षण के खिलाफ बोला गया है

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत द्वारा "आरक्षण" का समर्थन किए जाने के मसले पर बीते गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख वही कर रहे हैं, जो गोलवलकर ने 'बंच ऑफ थॉट्स' में लिखा था।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार लालू प्रसाद यादव ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए संघ प्रमुख भागवत के आरक्षण के संबंध में दिये बयान पर कहा, "वे आरक्षण का विरोध करने वाले लोग हैं। गोलवलकर ने 'बंच ऑफ थॉट्स' में जो लिखा है, मोदी और मोहन भागवत वही काम कर रहे हैं। 'बंच ऑफ थॉट्स' में खुले तौर पर आरक्षण के खिलाफ बोला गया है और मोहन भागवत ने भी यही कहा है।"

माधवराव सदाशिवराव गोलवलक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दूसरे प्रमुख थे और उनके अनुयायी उन्हें संघ के प्रमुख विचारकों में से एक मानते हैं। जिनके भाषणों का संकलन 'बंच ऑफ थॉट्स' में है।

दरअसल आरक्षण का प्रसंग सियासी गलियारों में बीते बुधवार को उस समय एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया, जब संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस संविधान में दिए गए आरक्षण को पूरा समर्थन देता है। मोहन भागवत का यह बयान महाराष्ट्र में चल रहे मराठा आरक्षण के विवाद के बीच आया है।

वहीं मौजूदा समय में चल रहे 'इंडिया बनाम भारत विवाद' और 'अखंड भारत' के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि 'इंडिया' का भारत होना ही वास्तव में अपनी संस्कृति को स्वीकार करना है।

उन्होंने कहा, "जो लोग भारत से अलग हो गए, उन्हें लगता है कि उन्होंने गलती की है। इंडिया का भारत होना होना यानी भारत के स्वभाव को स्वीकार करना है।"

मालूम हो कि 'इंडिया बनाम भारत' के नाम पर विवाद तब शुरू हुआ, जब राष्ट्रपति द्वारा जी20 के राष्ट्राध्यक्षों को दिये गये रात्रिभोज का निमंत्रण पत्र पर इंडिया की बजाय 'भारत' के राष्ट्रपति के नाम लिखा हुआ था।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवमोहन भागवतनरेंद्र मोदीआरक्षणBJPआरएसएसSanghRashtriya Swayamsevak Sangh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल