लाइव न्यूज़ :

Western Ghats New Spider: मकड़ी की दो नई नस्ल, मिमेटस नस्ल की मकड़ी की पिछली खोज 118 साल पहले हुई थी, जानें विशेषता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2024 11:42 IST

Western Ghats New Spider: मिमेटस स्पाइनेटस और मिमेटस पार्वुलस नस्ल की मकड़ियां क्रमश: कर्नाटक के मूकाम्बिका वन्यजीव अभयारण्य और केरल के एर्नाकुलम जिले में मिलीं।

Open in App
ठळक मुद्देWestern Ghats New Spider: एक अनुसंधान टीम ने नयी नस्ल की इन मकड़ियों की खोज की।Western Ghats New Spider: भारत की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण में पश्चिमी घाट की अहमियत पर जोर दिया।Western Ghats New Spider: दुनिया के सबसे गर्म जैव विविधता केंद्रों में से एक है।

Western Ghats New Spider: भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) ने दक्षिण भारत में जैव विविधता का केंद्र माने जाने वाले पश्चिमी घाट क्षेत्र में मकड़ी की दो नयी नस्ल की खोज की है। जेडएसआई ने एक बयान में कहा कि मिमेटस स्पाइनेटस और मिमेटस पार्वुलस की खोज के साथ ही भारत में मौजूद मिमेटस नस्ल की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। बयान के मुताबिक, मिमेटस स्पाइनेटस और मिमेटस पार्वुलस नस्ल की मकड़ियां क्रमश: कर्नाटक के मूकाम्बिका वन्यजीव अभयारण्य और केरल के एर्नाकुलम जिले में मिलीं।

इसमें कहा गया है कि डॉ. सुधिन पीपी, डॉ. प्रदीप एम शंकरन और डॉ. सौविक सेन की एक अनुसंधान टीम ने नयी नस्ल की इन मकड़ियों की खोज की। जेडएसआई की निदेशक डॉ. धृति बनर्जी ने गत शनिवार को कहा, ‘‘पश्चिमी घाट देश की जलवायु निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और अपनी उच्च स्तर की स्थानिकता से वैज्ञानिकों को आश्चर्यचकित करते रहते हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह खोज पश्चिमी घाट क्षेत्र में अन्वेषण और संरक्षण के प्रयासों को लगातार जारी रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डालती है, जो दुनिया के सबसे गर्म जैव विविधता केंद्रों में से एक है। बनर्जी ने भारत की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण में पश्चिमी घाट की अहमियत पर जोर दिया।

पश्चिमी घाट यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश में मिमेटस नस्ल की मकड़ी की पिछली खोज 118 साल पहले हुई थी। बनर्जी ने कहा, ‘‘यह लंबा अंतराल भारत में मकड़ियों के वर्गीकरण और जैव भूगोल के क्षेत्र में अधिक व्यापक सर्वेक्षण और शोध की आवश्यकता पर जोर देता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ताजा खोज से पता चलता है कि भारत में मिमेटस नस्ल की वास्तविक विविधता काफी हद तक अज्ञात है। देश के उन क्षेत्रों में कई और नयी नस्ल मिलने की संभावना है, जहां अभी ज्यादा अनुसंधान नहीं किए गए हैं।’’

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगालचिड़ियाघरZoology Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल