लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावः जिन 568 मतदान केन्द्रों पर हुई थी हिंसा वहां आज हो रहा है मतदान

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 16, 2018 10:43 IST

राज्य सरकार और पुलिस को व्यापक सुरक्षा इंतजाम करने के लिये कहा गया है ताकि पुनर्मतदान मुक्त एवं निष्पक्ष तरीके से हो।

Open in App

कोलकाता, 16 मईः समूचे पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ( एसईसी ) को जिन 568 मतदान केन्द्रों पर हिंसा की शिकायतें मिली थीं , वहां आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच फिर से मतदान कराये जा रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि जिन मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान हो रहे हैं वे राज्य के सभी 20 जिलों में स्थित हैं। राज्य में सोमवार को पंचायत चुनाव हुए थे। 

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और पुलिस को व्यापक सुरक्षा इंतजाम करने के लिये कहा गया है ताकि पुनर्मतदान मुक्त एवं निष्पक्ष तरीके से हो। आयोग के अधिकारियों ने बताया, 'पुनर्मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे खत्म हो जायेगा। मतगणना कल (17 मई ) होगी।' 

उन्होंने बताया कि हुगली में 10 मतदान केन्द्रों, पश्चिम मिदनापुर में 28 मतदान केन्द्रों, कूचबिहार में 52 मतदान केन्द्रों, मुर्शिदाबाद में 63 मतदान केन्द्रों, नादिया में 60 मतदान केन्द्रों, उत्तर 24 परगना में 59 मतदान केन्द्रों, मालदा में 55 मतदान केन्द्रों, उत्तर दिनाजपुर में 73 मतदान केन्द्रों और दक्षिण 24 परगना में 26 मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान के आदेश दिये गये हैं। 

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा से नाराज कई उम्मीदवारों ने आयोग के अधिकारियों से मुलाकात कर पुनर्मतदान की मांग की थी । इस हिंसा में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी थी और 43 लोग घायल हो गये थे। 

विपक्षी दलों ने तृणमूल के आतंक का राज उजागर होने का आरोप लगाया। हालांकि तृणमूल ने इन आरोपों को ‘‘ निराधार ’’ बताया। (खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :पश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष