लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल हिंसा: भाजपा का चार सदस्यीय पैनल घटना के बारे में अमित शाह को सौंपेगा रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 30, 2018 17:09 IST

इस चार सदस्यीय समिति में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और सांसद रूपा गांगुली तथा वी डी राम शामिल हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 30 मार्च: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चार सदस्यीय एक समिति का गठन किया है जिसके सदस्य पश्चिम बंगाल जाएंगे और राम नवमी जुलूस को लेकर भड़की हिंसा के बारे में उन्हें रिपोर्ट सौंपेंगे। इस समिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। भगवा दल ने एक वक्तव्य में कहा कि राज्य के आसनसोल में हुई हिंसा की शाह ने निंदा की और ऐसी घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण तथा तकलीफदेह बताया।

इस चार सदस्यीय समिति में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर, प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और सांसद रूपा गांगुली तथा वी डी राम शामिल हैं। वक्तव्य के मुताबिक समिति के सदस्य राज्य के दौरे पर जाएंगे और इस बारे में शाह को एक रिपोर्ट देंगे।

इससे पहले, भाजपा ने राज्य में हिंसा की घटनाओं को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला था और तृणमूल सुप्रीमो पर आरोप लगाया था कि वह ऐसे समय राजनीति कर रही हैं जब कि उनका राज्य जल रहा है। आसनसोल के निकट रानीगंज में सोमवार को राम नवमी के जुलूस को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गई थी। इसमें एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या कर दी गई जबकि एक पुलिस उपायुक्त जख्मी हो गए ।

टॅग्स :पश्चिम बंगालअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह