लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी में बीजेपी कार्यालय में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग, पार्टी ने टीएमसी पर लगाया आरोप

By अंजली चौहान | Updated: June 23, 2023 15:52 IST

सिलीगुड़ी में बीजेपी दफ्तर में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी है जिसके बाद पुलिस ने फौरन घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांत शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल में बीजेपी दफ्तर में लगी आग आग लगाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच जारी बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया आरोप

सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के डाबग्राम इलाके में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार देर रात की है। इस हादसे को लेकर बीजेपी ने सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी पर आरोप लगाया है। 

इस घटना पर पश्चिम बंगाल के विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह तब तक खत्म नहीं हो सकता है जब तक ममता बनर्जी सत्ता में है। टीएमसी या ममता को वोट न देना ही इसका एकमात्र उपाय है।

ममता बनर्जी पुलिस पर सीआरपीएफ को काम नहीं करने देने का आरोप लगाते हुए शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि हिंसा को थाना कंट्रोल करेगा या नहीं यह आदेश नहीं दिया गया है।

पहले चरण में 22 कंपनियों को तैनात किया गया है जिनके सीओ का नाम और नंबर भी दिया गया है। ये नाम और नंबर आम आदमी, सभी पार्टियों को भी दिया जाएगा।

अगर कुछ होगा तो थाना के अलावा सीओ के पास भी शिकायत किया जाएगा और सीओ को शिकायत दर्ज करना ही पड़ेगा क्योंकि यह हाईकोर्ट के खंडपीठ के आदेश से हुआ है।

उन्होंने कहा कि हिंसा संबंधित मामलों को देखने का काम केंद्रीय बलों का है। उन्होंने कहा कि हर थाने के सीओ को शिकायत मिलते ही उन्हें तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

अगर किसी के बीच में रुकावट डाली तो उसके बाद कोर्ट में जाया जाएगा। ममता पुलिस ने हमेशा सीआरपीएफ को काम करने से रोका है और जब तक वह सत्ता में है ऐसा जारी रहेगा। 

इस बीच, सिलीगुड़ी नगर निगम (एसएमसी) के विपक्षी नेता और भाजपा युवा नेता अमित जैन ने आरोप लगाया कि घटना सुनियोजित थी। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यालय में आग लगने से कई दस्तावेज, फर्नीचर और एक स्कूटर जलकर खाक हो गया और वे इस घटना के मद्देनजर शुक्रवार शाम को विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

अमित जैन ने कहा, "डाबग्राम में भाजपा कार्यालय में आग लग गई और यह घटना सुनियोजित लगती है। इस घटना में एक स्कूटर के साथ-साथ विभिन्न दस्तावेज और फर्नीचर नष्ट हो गए।"

उन्होंने कहा, "घटना को लेकर हम आज शाम को विरोध प्रदर्शन भी करेंगे।" पुलिस ने कहा कि वे जांच के तहत कार्यालय के आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे।  

टॅग्स :West Bengal BJPWest BengalटीएमसीMamta Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Elections 2026: चुनाव आयोग ने जारी की तीसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, कितने नाम कटे और कितने जुड़े? अभी भी रहस्य बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"