लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेसः 30 से अधिक विधायक अनुपस्थित?, लंदन दौरे से लौटने के बाद सीएम ममता बनर्जी करेंगी कार्रवाई!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2025 20:37 IST

West Bengal Trinamool Congress: बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान तृणमूल ने व्हिप जारी कर विधायकों को 19 और 20 मार्च को विधानसभा में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देWest Bengal Trinamool Congress: निर्देश के बावजूद अनुपस्थित रहने के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है।West Bengal Trinamool Congress: पार्टी ने खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है।West Bengal Trinamool Congress: बजट सत्र के आखिरी दिनों में 30 से अधिक विधायक अनुपस्थित रहे।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिनों में पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर अनुपस्थित रहने वाले विधायकों की सूची तैयार की है। इस सप्ताह के अंत में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लंदन दौरे से लौटने के बाद ‘अनुशासनात्मक कार्रवाई’ के साथ इस मुद्दे से निपटने की योजना बनाई गयी है। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। तृणमूल सूत्रों के अनुसार, छुट्टी का अनुरोध करने वाले विधायकों के बारे में अध्यक्ष बिमान बनर्जी के कार्यालय से सूची मिलने के बाद पार्टी की अनुशासन समिति आगे की कार्रवाई करेगी।

बजट सत्र के दूसरे चरण के दौरान तृणमूल ने व्हिप जारी कर विधायकों को 19 और 20 मार्च को विधानसभा में उपस्थित रहने का निर्देश दिया था। पार्टी की अनुशासन समिति उपस्थिति की जांच कर रही है और पाया गया है कि बजट सत्र के आखिरी दिनों में 30 से अधिक विधायक अनुपस्थित रहे। सूत्रों ने बताया कि इन विधायकों से पार्टी के निर्देश के बावजूद अनुपस्थित रहने के लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, तृणमूल नेतृत्व विधानसभा में बार-बार अनुपस्थित रहने को एक गंभीर मुद्दा मानता है। तृणमूल के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “यह कुछ और नहीं बल्कि गैरजिम्मेदाराना हरकत है। व्हिप जारी करने के बावजूद कई विधायक आदतन विधानसभा से अनुपस्थित रह रहे हैं। पार्टी ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का फैसला किया है।” 

टॅग्स :ममता बनर्जीMamata West Bengalकोलकातापश्चिम बंगालटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम