लाइव न्यूज़ :

Vande Bharat Express: पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर हुआ पथराव, दो दिन के भीतर दूसरी घटना, खिड़कियों के शीशे टूटे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2023 07:55 IST

अधिकारी ने कहा कि इन घटनाओं को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वहीं ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यू जलपाईगुड़ी से डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार को इसी तरह की घटना का सामना करना पड़ा।पथराव में वंदे भारत एक्सप्रेस के दो डिब्बों की एक-एक खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 30 दिसंबर को पीएम मोदी ने किया था।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के उत्तरी क्षेत्र में बाहर से पत्थर फेंके जाने के कारण हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के दो डिब्बों की खिड़कियों के शीशे मंगलवार को क्षतिग्रस्त हो गये। यहां रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। न्यू जलपाईगुड़ी से डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सोमवार को इसी तरह की घटना का सामना करना पड़ा, जब पथराव के कारण एक कोच के दरवाजे पर लगे कांच में दरार आ गयी।

एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंचने से पहले वंदे भारत एक्सप्रेस के दो डिब्बों की एक-एक खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने कहा कि इन घटनाओं को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, वहीं ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता अभियान भी शुरू किया गया है।

हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा का उद्घाटन 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से किया था और एक जनवरी को इसकी वाणिज्यिक सेवाएं शुरू हुईं। 

टॅग्स :Vande Bharat ExpressWest Bengal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज