लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी की विपक्ष की रैली में सोनिया-राहुल नहीं होंगे शामिल, ये नेता रहेंगे मौजूद

By स्वाति सिंह | Updated: January 17, 2019 11:00 IST

इस रैली में आने के लिए संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी आमंत्रण भेजा गया था, लेकिन उन्होंने रैली में शामिल नहीं होने का फैसला किया।

Open in App

तृणमूल कांग्रेस की ओर से 19 जनवरी को आयोजित होने वाली विपक्ष की रैली में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल नहीं होगे। वह अपनी जगह पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजेंगे।

खबरों के मुताबिक इस रैली में आने के लिए संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी आमंत्रण भेजा गया था, लेकिन उन्होंने रैली में शामिल नहीं होने का फैसला किया। माना जा रहा है कि इसकी वजह कांग्रेस की स्थानीय इकाई का रुख है जो पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में है।

ममता बनर्जी की कोलकाता रैली में विपक्ष के कई प्रमुख नेता भाग लेंगे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की 19 जनवरी को कोलकाता में होने वाली महारैली में विपक्ष के कई प्रमुख नेता भाग लेंगे। हालांकि इसमें वामदल शामिल नहीं होंगे। सूत्रों के अनुसार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को अभी फैसला करना है कि क्या उसकी प्रमुख मायावती तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की रैली में भाग लेंगी या नहीं। रैली में जद (यू) के पूर्व नेता शरद यादव भाग लेंगे। कोलकाता में होने वाली इस विपक्ष की रैली में शामिल होंगे डीएमके के अध्यक्ष स्टालिन भी शामिल होंगे।

कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। पार्टी ने खड़गे को इस संयुक्त विपक्षी रैली में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया है। रैली में न तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और न ही संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल होंगी। खड़गे मुम्बई से कोलकाता के लिए रवाना होंगे, जहां उनकी उसी दिन कांग्रेस के नेताओं के साथ कुछ बैठकें है।

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के रैली से एक दिन पहले 18 जनवरी को कोलकाता पहुंचने की संभावना है। वह विपक्ष की रैली में मौजूद रहेंगे।

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने बताया कि वामदल, जो बनर्जी की रैली का बहिष्कार कर रहे हैं, तीन फरवरी को कोलकाता में मौजूद रहेंगे जहां वे एक बड़े कार्यक्रम आयोजित कर रहे है।

बनर्जी, भाजपा विरोधी मोर्चे के लिए समर्थन जुटाने के लिए रैली आयोजित कर रही है और रैली के लिए देशभर के विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

इस बीच कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई ने इस बात पर खुशी जताई कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी इस महारैली में शामिल नहीं होंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज