लाइव न्यूज़ :

बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने रामनवमी पर हुई हिंसा के लिए ममता बनर्जी सरकार को ठहराया जिम्मेदार

By स्वाति सिंह | Updated: March 28, 2018 15:57 IST

रामनवमी के मौके पर जुलूस को लेकर पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं हुईं। राज्य के मुर्शिदाबाद और बर्द्धमान जिलों में भगवा संगठनों के सदस्यों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी।

Open in App

कोलकत्ता, 28 मार्च: पश्चिम बंगाल में रामनवमी के मौके पर हुए हिंसा को लेकर अब आरोप -प्रत्यारोप से मामला गरमाया हुआ है।  बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को ट्वीट के जरिए ममता सरकार पर निशाना साधा है।  बाबुल सुप्रियो ट्वीट किया 'जिहादी सरकार को दिखा देंगे कि बंगाल की आत्मा जिंदा है। सोशल मीडिया पर रोज कई तस्वीरें भी वायरल हो रही है, जिसमें से केवल 25 प्रतिशत ही सही निकलती हैं, इससे यह पता चलता है कि यहां हालात कितनी खराब है।'

बता दें कि रामनवमी के मौके पर जुलूस को लेकर पश्चिम बंगाल में हिंसा की घटनाएं हुईं। राज्य के मुर्शिदाबाद और बर्द्धमान जिलों में भगवा संगठनों के सदस्यों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान बम भी फेंके गए इसके कारण से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अपना एक हाथ गंवाना पड़ा। पुरुलिया में रामनवमी पर जुलूस के दौरान रविवार को दो समूहों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने अब तक हिंसा के आरोप में 19 लोगों को गिरफ्तार किया था। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि लगभग 10 लोग उस समय घायल हुए थे।  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सदर) अनीश सरकार ने बताया कि समिति में भाजपा और विहिप के कार्यकर्ता शामिल थे। उन्होंने कंडी बस स्टैंड से राधाबल्लभ मंदिर तक सुबह तकरीबन साढ़े 11 बजे के करीब रैली आयोजित की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि दो समुदाय के सदस्यों के बीच पुलिस के हस्तक्षेप का प्रयास करने के बावजूद झड़प हुई थी। आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस उपायुक्त घटना में घायल हुए थे। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील